फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Including the union 's outgoing Vice four expelled

छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष समेत चार निष्कासित

Sat, 06 Aug 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Including the union 's outgoing Vice four expelled
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
परिसर में अराजकता पर अंकुश लगाने के क्रम में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के अफसरों ने सख्त संदेश देते हुए छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, संयुक्त मंत्री श्रवण जायसवाल समेत चार छात्रनेताओं को निष्कासित कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के आह्वान पर मुख्य परिसर में तालाबंदी तथा काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में सांस्कृतिक सचिव जितेंद्र शुक्ला सहित चार को निलंबित भी कर दिया गया है। इनके अलावा एक छात्र को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। खास यह कि  दो अगस्त को छात्रों ने तालाबंदी की थी और उसी दिन इनके खिलाफ कार्रवाई का फैसला हो गया था। मात्र तीन दिन बाद इसका आदेश भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


परास्नातक प्रवेश परीक्षा निरस्त करने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी से जुड़े छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में तालाबंदी कर दी थी। हालांकि कुलपति तथा अन्य अफसर परिसर में पहुंच चुके थे, लेकिन सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे ही तालाबंदी की वजह से अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी काफी देर बाहर रह गए। उस दिन गेस्ट फैकेल्टी के लिए साक्षात्कार भी था। ऐसे में तालाबंदी की वजह से अभ्यर्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन

 

तत्कालीन चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आईआर सिद्दीकी ने उसी दिन कुलपति को रिपोर्ट सौंप दी। इस पर कुलपति ने छात्रनेताओं के खिलाफ निष्कासन और निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति की। रजिस्ट्रार से इस बाबत फाइल मिलने के बाद वर्तमान चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने नौ छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की। प्रोफेसर कुमार ने बताया कि आरोपी छात्र इसके अलावा कई अन्य घटनाओं में शामिल रहे। पीआरओ प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी का कहना है कि इन छात्र-छात्राआें को लगातार चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन इनके खिलाफ शिकायत बनी रही। इससे परिसर का माहौल खराब होने के साथ पढ़ाई में बाधा पहुंच रही थी। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इनके खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन


निष्कासित छात्र -
विक्रांत सिंह- बीए अंतिम वर्ष का छात्र और छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष। एबीवीपी के बैनर तले चुनाव जीते थे। श्रवण जायसवाल- बीए अंतिम वर्ष का छात्र। एबीवीपी के बैनर से संयुक्त सचिव चुने गए।

आनंद कुमार सिंह निक्कू - एलएलबी के छात्र। सत्र 2014-15 में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के बागी उम्मीदवार के रूप में दावेदारी की थी।
सूर्य कुमार मिश्रा- एलएलबी छात्र है और चुनाव लड़ चुका है।

निलंबित छात्र- जितेंद्र शुक्ला- बीए अंतिम वर्ष के छात्र। एबीवीपी के बैनर से सांस्कृतिक संचिव निर्वाचित हुए थे।
अनुभव उपाध्याय- विधि छात्र। एबीवीपी के बैनर से चुनाव लड़ने की तैयारी।
नलिनी मिश्रा- ग्लोबलाइजेशन द्वितीय वर्ष की छात्रा। विद्यार्थियों के मुद्दे पर आंदोलनों में सक्रिय।
हिमांशु पांडेय- बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र। छात्र राजनीति में सक्रिय।

कारण बताओ नोटिस - सौरभ तिवारी- एमए अंतिम वर्ष का छात्र। छात्र राजनीति में सक्रिय।

- परिसर में तालाबंदी के मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिस तरह से त्वरित और सख्त कार्रवाई की है उससे निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन और ऋचा के बीच लंबे से समय से अदावत चल रही है। ऐसे में छात्रसंघ के अन्य पदाधिकारियों तथा दूसरे छात्रनेताओं के निष्कासन और निलंबन को ऋचा के खिलाफ कार्रवाई से पहले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। ताकि, सियासी विवाद से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed