{"_id":"65357d64fefeb5ae0c33b51f3b8200eb","slug":"incident-occurred-in-the-early-rounds-of-delivering-legislator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" विधायक को जल्दी पहुंचाने के चक्कर में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को जल्दी पहुंचाने के चक्कर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे सिराथू विधायक की बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार दोपहर बलिहावां मोड़ के पास हुए हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। तेज रफ्तार स्क ार्पियो की टक्कर से बाइक सवार सैनी के रामसूरत और बसोहनी के श्रीराम सड़क पर खून से लथपथ पड़े रहे। वहीं विधायक वाचस्पति दूसरी गाड़ी से कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। जबकि उनके समर्थक और कोखराज पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सिराथू से सपा विधायक वाचस्पति दोपहर में स्कार्पियो से ओसा मंडी मंझनपुर जा रहे थे। वहां विधायक को एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ट्राई साइकिल वितरण समारोह में हिस्सा लेना था। विधायक को समय से कार्यक्रम में पहुंचाने के चक्कर में चालक तेज रफ्तार में स्कार्पियो चला रहा था। कोखराज के बलिहावां मोड़ के पास स्कार्पियो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार छिटक कर दूर सड़क पर जा गिरे। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने सड़क पर घायल पड़े श्रीराम और रामसूरत को उठाया।
दोनों दर्द से तड़प रहे थे। इधर विधायक दूसरी गाड़ी से कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। विधायक के समर्थक और कोखराज पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। दोनों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने चालक को पकड़ कर स्कार्पियो कब्जे में ले ली है। घायल श्रीराम के बेटे पप्पू की तहरीर पर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी ने बताया कि विधायक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। विधायक वाचस्पति का कहना है कि दुर्भाग्य से यह हादसा हुआ है। इसमें बाइक चालक की लापरवाही है। घायलों के इलाज का पूरा खर्च दिया जाएगा। परिजनों को दस-दस हजार की अतिरिक्त मदद दी गई है।