{"_id":"5d3a0de38ebc3e6cfb087ba1","slug":"in-the-prayagraj-house-fights-in-the-house-firing-sensation-city-news-ald2504549184","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में मकान के विवाद में घर पर चढ़कर फायरिंग, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में मकान के विवाद में घर पर चढ़कर फायरिंग, सनसनी
विज्ञापन
In the Prayagraj house fights in the house, firing, sensation
मकान के विवाद में घर पर चढ़कर फायरिंग, सनसनी
ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया बाई का बाग मोहल्ला
होटल मालिक नामजद, कई अज्ञात पर भी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कीडगंज का बाई का बाग मोहल्ला बृहस्पतिवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा। मकान के विवाद में कुछ लोगों ने यहां रहने वाली सरोज देवी के घर पर चढ़कर कई राउंड गोलियां चलाईं। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन, तब तक हमलावर जा चुके थे। पुलिस ने बताया कि नामजद मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।
सरोज देवी के पति का निधन हो चुका है और वह दो बेटियों के साथ अपनी नानी के बाई का बाग स्थित मकान में रहती हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे यहां एक्सयूवी गाड़ी पर लैस होकर करीब 8-10 लोग पहुंचे। कोई कुछ समझता, इससे पहले ही गाड़ी से उतरे असलहाधारी लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक कई राउंड गोलियां चलने से वहां सनसनी फैल गई। दहशत के चलते लोग इधर उधर भागने लगे। उधर सरोज भी बेटियों के साथ घर के भीतर छिप गईं। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, हमलावर भाग चुके थे। कुछ ही देर में वहां सीओ बैरहना अमित आनंद भी पहुुंच गए। उन्होंने भुक्तभोगी सरोज देवी से पूछताछ की तो पता चला कि उनका कुछ लोगों से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। जिस पर वह जबरन कब्जा करना चाहते हैं। मकान के मालिकाना हक से संबंधित मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने पुलिस को नामजद तहरीर दी, जिसके बाद मुट्ठीगंज निवासी होटल मालिक रंजन केसरवानी को नामजद करते हुए उसके अज्ञात साथियों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
दो दिन पहले घर में घुसकर की थी तोड़फोड़
कीडगंज पुलिस की लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती थी। दरअसल, जिस सरोज देवी के घर पर चढ़कर फायरिंग की गई, उनके ही घर में दो दिन पहले भी दूसरे पक्ष ने धावा बोला था। पूछताछ में उन्होंने सीओ को बताया कि दो दिन पहले दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। जिस संबंध में शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उधर स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी एक बार यहां फायरिंग की जा चुकी है। हालांकि तब पुलिस ने फायरिंग की बात नकारते हुए इसे पटाखा बताया था।