फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the convocation of Rajjubhaiya State University Anurag will get three gold medals including t

उपलब्धि : रज्जूभैया राज्य विवि के दीक्षांत में अनुराग को मिलेगा कुलाधिपति पदक सहित तीन स्वर्ण

Sat, 17 Dec 2022 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 10:29 PM IST
सार

यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बीसीए के छात्र अनुराग राय को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सहित तीन स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
In the convocation of Rajjubhaiya State University Anurag will get three gold medals including t
Prayagraj News : रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बीसीए के छात्र अनुराग राय को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सहित तीन स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। 42 पाठ्यक्रमों में कुल 150 पदक दिए जाएंगे, जिनमें 44 स्वर्ण पदक हैं। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में पदकवीरों की लिस्ट पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

विज्ञापन



विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व चेयरमैन पद्म विभूषण डॉ. कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन होंगे, जबकि अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 44 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। 
विज्ञापन



बीए में सरस्वती विद्यामंदिर विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी महाविद्यालय लालगंज प्रतापगढ़ की प्रीति तिवारी, बीएससी में जगन्नाथ प्रसाद स्मारक महाविद्यालय घूरपुर प्रयागराज की समृद्धि सिंह, बीएससी में ही कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर कॉलेज प्रयागराज की तबस्सुम जहान, बीकॉम में एमडीपीजी कॉलेज प्रतापगढ़ की त्रिशा चौधरी, बीएएलएलबी में श्री चिंतामणि स्मारक विधि महाविद्यालय प्रतापगढ़ की प्रतीक्षा अरुण दुबे, एलएलबी में मोती लाल सिंह विधि महाविद्यालयए प्रयागराज के गृजेश सुरेश मिश्र को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीए में यशोदा नंदन हरिवंश महाविद्यालय संडवा चंडिका प्रतापगढ़ के अनिल मौर्या, बीएससी इन एग्रीकल्चर में केपी उच्च शिक्षण संस्थान के अरुण पांडेय, बीलिब में जयराम जानकी महाविद्यालय महर्षि नगर प्रयागराज के दिलीप कुमार यादव और इसी कॉलेज के प्रदीप कुमार, एमए अंग्रेजी में स्वामी करपात्री जी महाराज राजकीय महाविद्यालय रानीगंज प्रतापगढ़ की मालती प्रजापति, एमए संस्कृत में पीआरएसयू के नितिन त्रिपाठी और एमए हिंदी में पीआरएसयू की रिंकी को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।


एमए उर्दू में हाजी अब्दुल कयूम मेमोरियल डिग्री कॉलेज मऊआइमा की मजिदा बानो, एमए दर्शनशास्त्र में हेमवती नंदन बहुगुणा की रूमा श्रीवास्तव, एमए अर्थशास्त्र में पीआरएसयू के वेद प्रकाश पांडेय, एमए राजनीति विज्ञान में पीआरएसयू के राहुल मौर्या, एमए भूगोल में पीआरएसयू की ज्योति सिंह, एमए समाजशास्त्र में पीआरएसयू के अखिल सिंह, एमए प्राचीन में पीआरएसयू के राधा कृष्ण दुबे, एमए रक्षा अध्ययन में पीआरएसयू की श्रेया गुप्ता, एमए एजूकेशन में नंदन महाविद्यालय कुंडा प्रतापगढ़ के ज्ञानेंद्र सिंह को स्वर्ण पदक मिलेंगे।

इन्हें भी मिलेंगे स्वर्ण पदक
एएमए मध्यकालीन इतिहास में हेमवती नंदन बहुणुणा के पुष्पेश झा, एमएससी गणित में राधा रमण मिश्र कॉलेज प्रयागराज की आकांक्षा द्विवेदी, एमएससी भौतिक में उर्मिला देवी कॉलेज प्रयागराज की प्रीती मौर्या, एमएससी रसायन विज्ञान में केपी उच्च शिक्षण संस्थान की गुलाम सुभानी, एमएससी जंतु विज्ञान में राम सजीवन सिंह महाविद्यालय जयंतीपुर कौशाम्बी की नीशा, एमएससी रक्षा अध्ययन में सरस्वती विद्यामंदिर विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी महाविद्यालय लालगंज प्रतापगढ़ की अंकिता तिवारी, एमएकॉम में पीआरएसयू की श्रद्धा सिंह, एमए शिक्षा शास्त्र में अंकित सिंह, एमएसडब्ल्यू में पीआरएसयू के शिवम पटेल, एमएससी एग्रीकल्चर हार्टीकल्चर में कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज के रिशू सिंह, एमएससी एग्रीकल्चर इकनॉमिक्स में कुलभाष्कर के वेद प्रकाश द्विवेदी, एमएससी एग्रीकल्चर एक्सटेंशन में बाला राम महाविद्यालय मेजा के अंकुश सिंह, एमएससी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्लीडिंग में कुलभाष्कर के मुजम्मिल अबदिन, एमएससी मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन में कुलभाष्कर के शुबोध कुमार, एमलिब में सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यासलय लालगंज, प्रतापगढ़ की दिव्या शुक्ला, एमपीएड में धीरज, एमएससी बॉटनी में वैष्णवी मिश्रा, एमए गृह विज्ञान में सुचिता सिंह, बैचलर ऑफ एजूकेशन में केपी उच्च शिक्षण संस्था की आकांक्षा पांडेय को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed