फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the century of AMA, the city has a loan of 22 crores

एएमए के शताब्दी वर्ष में शहर को 22 करोड़ की सौगात

Thu, 28 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
In the century of AMA, the city has a loan of 22 crores
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) अपने शताब्दी वर्ष में 22 करोड़ की लागत से सुविधाओं से सुसज्जित सम्मेलन कक्ष (आडीटोरियम) की सौगात देने जा रहा है। 3883 वर्ग गज में निर्मित एक 823 सीटों की क्षमता वाले बड़े आडीटोरियम के साथ 210 लोगों के बैठने लायक तीन अन्य हॉल भी बनकर तैयार हैं। यहां पुनर्वास कें द्र में एक आधुनिक जिम और सुविधाओं से लैस फिजियोथेरेपी सेंटर भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


एएमए का नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष (आडीटोरियम) संगमनगरी में ही नहीं आसपास के जिलों में इकलौता है। प्रोजेक्टर के साथ ध्वनि-प्रकाश की उच्च क्षमता वाले उपकरण और आरामदायक सीटें इसकी विशेषता है। एएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल शुक्ला के मुताबिक तय किया गया है कि आडीटोरियम या अन्य सुविधाएं सिर्फ शैक्षणिक कार्यों के लिए ही उपलब्ध होंगी। शहर में होने वाली डॉक्टरों की राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रेंस अब इसी स्थान पर करने की योजना है। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के इस नवीन परिसर में अतिथियों के लिए सुविधाओं से सुसज्जित 11 कमरे भी बनाए गए हैं। वैज्ञानिक या शैक्षणिक कार्यों के दौरान यहां आने वाले अतिथियों में खासकर चिकित्सकों को ये कमरे प्राथमिकता के आधार पर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


एएमए के नए परिसर में स्थापित पुनर्वास केंद्र में मरीजों को उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराए जाने की योजना है। यहां आधुनिक मशीनों वाला जिम और फिजियोथेरेपी सेंटर भी जल्द शहरियों के लिए उपलब्ध होगा। पुनर्वास केंद्र में मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण-उपचार के साथ विशेषज्ञों की देखरेख में फिजियोथेरेपी की भी मिलेगी। एएमए की स्थापना वर्ष 1918 में सात डॉक्टरों की टीम ने की थी। डॉ. मेजर टीडी बसु के आवास पर बने कार्यालय में एएमए का पहला कार्यालय खुला था। डॉ. अविनाश बनर्जी इसके पहले अध्यक्ष और डॉ. आरएन बनर्जी सचिव बने थे। ये पहले पदाधिकारी अब स्मृतियों में ही हैं, उनके परिवार के बारे में भी एएमए पदाधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। कुछ वर्ष बाद एएमए का यह कार्यालय एल्गिन रोड पर स्थानांतरित हो गया। यहां से स्टैनली रोड पर मदन लाल अहूजा से दान में मिली जमीन पर बने नए भवन में एएमए कार्यालय स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 70000 हजार रोगियों की पूरी करते हैं रक्त की जरूरत, अब तक 540000 रोगी हुए लाभांवित
एएमए के स्टैनली रोड कार्यालय में वर्ष 2003 में ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। यहां से इलाहाबाद ही नहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के मरीजों को लाभ मिलता है। एएमए ब्लड बैंक के चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल के मुताबिक इस रक्तकोष से हर वर्ष करीब 70000 हजार रोगियों की जरूरत पूरी की जा रही है। अब तक यहां से 540000 रोगी लाभांवित किए जा चुके हैं। यहां बायोमैट्रिक, बार कोडिंग, कंप्यूटर नेटवर्किंग की ऐसी व्यवस्था है कि नियमों के विपरीत किसी को रक्त मिल ही नहीं सकता। दान के बदले ही खून देने की व्यवस्था यहां की खासियत है। एएमए के ब्लड बैंक में आधुनिकतम मशीनें लगाई गई हैं। समय-समय पर उन्हें बदला भी जाता है, जिससे जांच और रक्त के कणों को अलग करने के मामले में यह रक्त कोष बिल्कुल अलग है।

राष्ट्रपति को महापौर अभिलाषा सौंपेंगी शहर की चाबी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नगर आगमन पर शुक्रवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी बम्हरौली एयरपोर्ट पर शहर की चाभी सौंप कर स्वागत करेंगी। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों की सूची में उनका नाम शामिल बताया जा रहा है।


उद्घाटन समारोह के मंच पर रहेंगे सात लोग
राष्ट्रपति भवन सचिवालय के निर्देश पर एएमए के नवीन भवन के उद्घाटन अवसर पर मंच पर लोगों की मौजूदगी को लेकर अभी भी संशय है। पहले 14 फिर 11 और बुधवार शाम को सिर्फ सात लोगों को डायस पर मौजूद रहने की स्वीकृति दी गई है। मंच पर रहने वालों के नाम राष्ट्रपति सचिवालय को भेज दिए गए हैं, जिनकी जांच-पड़ताल के बाद सूची ओके की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत एएमए के कई पदाधिकारी राष्ट्रपति के साथ मंच पर बैठने से वंचित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed