फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the case of the death of athlete Pratyush, the family changed the complaint and accused Pratyush of being

Prayagraj : खिलाड़ी प्रत्युष की मौत का मामला- परिजनों ने बदली तहरीर, प्रत्यूष को जहर देकर मारने का लगाया आरोप

Fri, 13 Feb 2026 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Feb 2026 04:23 PM IST
सार

वॉलीबाॅल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने कर्नलगंज थाना पुलिस को दूसरी तहरीर दी है। इसमें भाई नितांत ने अज्ञात पर प्रत्यूष को छात्रावास में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
In the case of the death of athlete Pratyush, the family changed the complaint and accused Pratyush of being
प्रत्यूष राय, राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

वॉलीबाॅल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने कर्नलगंज थाना पुलिस को दूसरी तहरीर दी है। इसमें भाई नितांत ने अज्ञात पर प्रत्यूष को छात्रावास में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। इसमें कई लोगों के नाम भी लिखे गए हैं।

विज्ञापन


साथ ही बताया कि घटना के बाद न तो कोच और ना ही प्रबंधन की ओर से प्रत्यूष की मौत की सूचना दी गई। भाई की मौत की जानकारी उसके एक दोस्त के माध्यम से मिली। आशंका है कि उसको जहर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कर्नलगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही पुलिस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर सकती है। वहीं, पुलिस जांच के लिए प्रत्यूष के मोबाइल फोन को कब्जे में ले चुकी है। पिछले तीन महीने की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवा रही है। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है। सीडीआर व फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


इन-इन बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच

1- प्रत्यूष की नौकरी लगी थी तो प्रबंधन को इसकी जानकारी क्यों नहीं ?
2- क्या वाकई पिछले दो महीने से प्रत्यूष ट्रेनिंग पर था, या फिर और कहीं?
3- क्या बिना सूचना दिए प्रत्यूष कोई अन्य प्रतियोगिता खेलने तो नहीं गया?
4- छात्रावास में उसकी किसी से रंजिश या फिर कोई लड़ाई तो नहीं?
5- किसी के परेशान करने से कहीं उसकी मौत तो नहीं हुई?
6- आखिरकार बीच-बीच में वह बिना कोई जानकारी दिए कहां लापता रहता था?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed