फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the case of dowry murder, the policeman took 44 thousand for the daub

दहेज हत्या के  केस में लीपापोती के लिए दरोगा ने लिए 44 हजार, वीडियो वायरल

Wed, 16 Sep 2020 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Sep 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
In the case of dowry murder, the policeman took 44 thousand for the daub
घूस - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व एसएसपी पर कार्रवाई के बाद भी पुलिसकर्मियों के रवैये में सुधार नहीं हो रहा है। ताजा मामला खीरी थाने का है जहां दहेज हत्या के केस में लीपापोती के लिए वहां तैनात दरोगा ने 44 हजार रिश्वत ली। मामला तब खुला जब रिश्वत लेते हुए उसका वीडियो वायरल हुआ। मृतका के पिता ने मंगलवार को एडीजी से शिकायत की, जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


खीरी में रहने वाली पूजा विश्वकर्मा सात अगस्त को संदिज्ध हाल में फांसी पर लटकी मिली। मामले में पिता राजेश विश्वकर्मा निवासी दुवरापूरा अमान कौंधियारा की तहरीर पर पति विष्णुकांत विश्वकर्मा समेत अन्य ससुरालीजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना थाने में तैनात दरोगा कमला प्रसाद को मिली।
विज्ञापन


इसी बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें विवेचक एक शख्स से रुपये लेते दिख रहा है। कथित तौर पर यह रुपये मामले में लीपापोती करने के एवज में वसूले गए। वीडियो में जो शख्स दरोगा को रुपये देते नजर आ रहे हैं, वह दलाल बताया जा रहा है। वीडियो में वह दरोगा को पहली बार 25 व दूसरी बार 19 हजार रुपये देता है। वीडियो में वह भी कहता दिखाई पड़ता है कि एक हजार रुपये उसने अपने तेल-पानी के खर्च के लिए रख लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा वादी ने एडीजी से की शिकायत

वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को मुकदमा वादी व मृतका के पिता ने एडीजी जोन से शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया कि खीरी पुलिस मामले में शुरू से ही लीपापोती मेें लगी रही। वह जब भी पैरवी करने जाते, उन्हें गालीगलौज कर थाने से भगा दिया जाता था। आरोप लगाया कि दरोगा ने दलाल से 25 हजार एसओ के लिए जबकि 19 हजार खुद के लिए मांगे। यह भी बताया कि वीडियो में दोनों के बीच यह बातचीत भी सुनाई पड़ती है कि मृतका की तेरहवीं के बाद एक लडक़े(पति) को जेल भेजकर मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा। पिता ने बताया कि एडीजी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed