{"_id":"68af71f6354701957d0088a5","slug":"in-the-29th-round-of-shabbedari-of-anjuman-meraje-aza-the-sounds-of-mourning-and-nouha-echoed-throughout-the-night-allahabad-news-c-3-bly1007-702831-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अंजुमन मेराजे अजा की शब्बेदारी के 29वें दौर में रात भर गूंजी नौहे और मातम की सदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अंजुमन मेराजे अजा की शब्बेदारी के 29वें दौर में रात भर गूंजी नौहे और मातम की सदाएं
Thu, 28 Aug 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
रानीमंडी में अंजुमन मेराजे अजा की शब्बेदारी के 31वें दौर में नौहे और मातम में शामिल कमेटी के सद
रानीमंडी में अंजुमन मेराजे अजा शब्बेदारी कमेटी की ओर से काजमी लॉज में 29वें दौर में शब्बेदारी में पूरी रात नौहों और मातम की सदाएं गूंजीं। रजा इस्माइल सफवी की मर्सियाख्वानी से शब्बेदारी का आगाज हुआ। मौलाना डॉ. रिज़वान हैदर रिजवी ने करबला की अजीम जंग का ज़िक्र किया।
नायाब बलियावी और जाहिद कानपुरी ने संचालन किया। पेशख्वानी शफकत, अब्बास पाशा, अजहर इलाहाबादी, इमरान सब्जवारी और अर्श चायली ने की। सभी अंजुमनों के नौहाख्वानों ने रात भर नौहा पढ़ा। मकदूमपुर के अहले सुन्नत अन्जुमन मुकदूमिया के सदस्यों ने जंजीरो से पुश्तज़नी की। शहबाजी अली कर्बलाई ने खुसूसी नौहा पढ़ा। शबीहे ताबूत ज़ुलजनाह व अलम की जियारत भी कराई गई। कमेटी के गौहर कजमी, मजाहिर अब्बास रिजवी, सदर अनवार अब्बास और शकील अब्बास आदि ने इंतजामों की जिम्मेदारी संभाली।