फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in teachers recruitment the importance of academic eligibility

शिक्षक भर्ती में एकेडमिक महत्व बढ़ा

Wed, 13 May 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
in teachers recruitment the importance of academic  eligibility
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में तय 69 हजार पदों के सापेक्ष 1.46 लाख अभ्यर्थियों के सफल होने के बाद अब एकेडमिक मेरिट का महत्व बढ़ गया है। 2018 की 68500 भर्ती में तय पदों के सापेक्ष पहले मात्र 41,500 और बाद में कुछ और अभ्यर्थियों के सफल होने के बाद भी पद से कम अभ्यर्थी तय कटऑफ तक पहुंच पाए थे, ऐसे में शैक्षिक मेरिट कम होने के बाद भी जितने अभ्यर्थी परीक्षा पास किए थे, सबको नौकरी मिल गई। इस भर्ती में तय पद के दोगुने से अधिक अभ्यर्थियों के सफल होने के बाद एकेडमिक मेरिट का महत्व बढ़ गया है। एकेडमिक मेरिट में स्नातक और प्रशिक्षण के अंकों का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

कट ऑफ बढ़ने के बाद भी बढ़ गए सफल होने वाले
69 हजार शिक्षक भर्ती में प्रदेश सरकार की ओर से कट ऑफ पूर्व की अपेक्षा 40 और 45 फीसदी बढ़ाकर 60 और 65 फीसदी कर देने के बाद भी अधिक अभ्यर्थी सफल हो गए। टीईटी पास बीएड वालों को मौका दिए जाने के बाद प्रतियोगिता बढ़ने से अचानक मेरिट बढ़ गई और पूर्व के 46000 की अपेक्षा 1.46 लाख अभ्यर्थी सफल हो गए। देखा जाए तो इस भर्ती में एक लाख अधिक दावेदार हो गए।
विज्ञापन

68500 भर्ती में पद रह गए थे खाली
प्रदेश सरकार की ओर से 2018 में हुई में हुई 68500 शिक्षक भर्ती में कुल 1.25 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, इसमें दो चरणों में परिणाम घोषित करने के बाद भी लगभग 46 हजार अभ्यर्थी सफल हुए थे। इस प्रकार लगभग 22 हजार पद खाली रह गए। इस भर्ती में बीएड वालों को मौका नहीं दिया गया था। अब टीईटी पास बीएड अभ्यर्थियों को मौका मिलने के बाद अकेले बीएड से 97368 अभ्यर्थी पास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed