{"_id":"6381e762befa7f438d3def79","slug":"in-protest-against-the-attack-on-the-partner-the-advocates-blocked-the-court-road-accused-the-police-of-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj :साथी पर हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने कचहरी रोड पर लगाया जाम, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj :साथी पर हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने कचहरी रोड पर लगाया जाम, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Sat, 26 Nov 2022 03:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Nov 2022 03:46 PM IST
सार
प्रयागराज जिला न्यायालय के वकीलों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। भूमि विवाद में अधिवक्ता पर हुए हमले के विरोध में सड़क पर वकीलों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान रास्ताजाम कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर वकीलों को शांत कराया।
विज्ञापन
साथी पर हमले के विरोध में कचहरी पर सडक जाम करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साथी की पिटाई और आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जमकर आक्रोश जताया। कचहरी रोड जाम कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अफसरों ने बहुत समझाने के बाद अधिवक्ता शांत हुए। जब जाकर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
झूंसी निवासी अधिवक्ता रामआसरे को भूमि विवाद में दबंगों ने पीट दिया। आरोप है कि उनसे रुपये भी छीन लिए गए और बीचबचाव को आए लोगों से भी अभद्रता की गई। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे पूरा परिवार दहशत में जीने को मजबूर है। इस बात की जानकारी जब अधिवक्ताओं को हुई तो वह शनिवार को मामले की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वहां एसएसपी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एसआई ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। इसी के विरोध में वह कार्यालय से निकलकर बाहर आ गए और सड़क को जाम कर दिया। इससे कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर कर्नलगंज के साथ आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई। सीओ समेत अन्य अफसर भी आ गए। अफसरों ने समझाया और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर अधिवक्ता शांत हुए।
विज्ञापन
मामले में झूंसी के प्रभारी एसआई रमेश कुमार यादव ने बताया कि प्रकरण में तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। उधर, सीओ कर्नलगंज राजेश यादव ने बताया कि अधिवक्ता साथी की पिटाई के विरोध पर नाराज थे। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।