{"_id":"5ce1a62fbdec2207244881ff","slug":"in-prayagraj-the-name-of-false-shan-was-born-to-mother-and-father-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में झूठी शान के नाम मां-बाप ने ही मार डाला बेटी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में झूठी शान के नाम मां-बाप ने ही मार डाला बेटी को
Mon, 20 May 2019 12:23 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्षेत्र के बारा दशरथपुर से 10 दिन पहले गायब युवती के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस का दावा है कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेंकने वाले खुद उसके ही परिवारवाले थे। पुलिस का दावा है कि चाल-चलन ठीक न होने की वजह से हो रही बदनामी से छुटकारा पाने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। मामले में आरोपी माता-पिता व भाई समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दो दिन पहले बारा दशरथपुर निवासी कल्लो देवी ने मेजा थाने में बेटी सरिता(20) के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें गंगा कछार में तीन युवक सरिता से मारपीट करते दिख रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस का दावा है कि इस दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। शक के आधार पर माता-पिता, भाई और दो अन्य लोगों को सिरसा के अमिलहवा से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस का दावा है कि मां-बाप ने पूछताछ में बताया कि बेटी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उन्होंने ही शव नदी में फेंक दिया। बताया कि बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं था और इसके चलते उनकी बदनामी हो रही थी। कई बार समझाने के बाद भी उस पर कोई असर नहीं हुआ। यही वजह रही कि उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी मां कल्लो देवी, पिता कृष्ण चन्द्र निषाद, भाई विवेक और दिनेश तथा संगम लाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।