फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj, Shah said, keep the country safe and vote for the BJP

प्रयागराज में शाह ने कहा, देश को सुरक्षित रखना है तो भाजपा को वोट दें 

Mon, 29 Apr 2019 11:01 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
In Prayagraj, Shah said, keep the country safe and vote for the BJP
amit shah - फोटो : प्रयागराज
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार प्रयागराज के रामबाग में आयोजित चुनावी सभा में राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार दी। उन्होंने अपने भाषण में पुलवामा हमले का जिक्र करने के साथ ही कहा कि वह प्रयागराज की दोनों सीटों पर हुए  विकास के तमाम कार्यों पर नहीं, बल्कि देश को सुरक्षित करने के नाम पर वोट मांगने आए हैं। प्रयागराज में जो विकास हुआ उसके नाम पर यहां की जनता डा. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल को वोट देने की जरूरत नहीं, बल्कि यहां की जनता देश को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा को वोट दें।
विज्ञापन


रामबाग  स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर के मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में अमित शाह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सपा बसपा गठबंधन पर भी हमलावर रहे। शाम को हुई इस रैली में उन्होंने कहा कि राहुल बाबा एंड कंपनी कश्मीर को देश से अलग करना चाहती है, लेकिन भाजपा यह नहीं होने देगी। एक देश में दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते। सरकार बनने पर हम कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे। शाह ने कहा कि 70 साल की गंदगी पिछले पांच वर्ष में पीएम मोदी ने काफी हद तक साफ की।
विज्ञापन


पांच वर्ष और दीजिए, सारी गंदगी साफ कर दी जाएगी। कांग्रेस ने यूपी में 55 और बुआ-भतीजे की पार्टी ने 25 वर्ष तक शासन किया, लेकिन यूपी को कुछ नही मिला। मोदी ने पांच साल के अंदर जो कर दिखाया वह कांग्रेस के 55 और बुआ-बबुआ के 25 साल के शासन पर भारी है। गंगा सफाई को लेकर शाह ने कहा कि बीते पांच वर्ष में गंगा काफी साफ हुई। अगले पांच वर्ष में गंगा पूर्ण रूप से स्वच्छ हो जाएगी। इसके पूर्व अमित शाह ने प्रतापगढ़ जिले के मिश्रपुर में पार्टी प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में सभा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनी तो 24 घंटे होंगे अक्षयवट के दर्शन
रामबाग में आयोजित चुनावी सभा ने कहा कि कुंभ मेले की शुरूआत में ही पीएम मोदी ने वर्षों से बंद पड़े अक्षयवट को खोलने का एलान किया था। सरकार की मंशा है कि अक्षयवट के दर्शन 24 घंटे हो। इसकी तैयारी भी की जा रही है। केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने के बाद अक्षयवट के दर्शन 24 घंटे किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed