फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In one day four record including 24 crore Planting plants, Prayagraj, UP

प्रदेश में एक ही दिन 24 करोड़ पौधे रोपने समेत चार अन्य रिकार्ड भी कायम, सीएम रहे मौजूद

Sat, 10 Aug 2019 02:34 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 10 Aug 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
In one day four record including 24 crore Planting plants, Prayagraj, UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

कुंभ में तीन विश्व रिकार्ड बनाने वाले प्रयागराज के खाते में शुक्रवार को एक और विश्व कीर्तिमान जुड़ गया। परेड मैदान में 76823 पौधे वितरित किए गए। एक स्थान से एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में पौधा वितरण का यह विश्व रिकार्ड है। इस अभियान की अगुवाई स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की तथा परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि ने रिकार्ड की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री को इसका प्रमाण पत्र सौंपा। 

विज्ञापन


इसी के साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक दिन में 24 करोड़ पौधे रोपे जाने के रिकार्ड की भी घोषणा की। शाम पांच बजे तक 22 करोड़ पौधे रोपे भी जा चुके थे। इसके अलावा दो अन्य विश्व रिकार्ड भी बने। संगम की रेती पर बने मंच से मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। साथ ही सभी रोपित पौधों को सुरक्षा की अपील की। 
विज्ञापन


कुंभ आयोजन के दौरान 28 फरवरी से तीन मार्च के बीच प्रयागराज में तीन विश्व कीर्तिमान बनाए गए थे। इस तरह से प्रयागराज के लोग छह महीने के भीतर एक और विश्व रिकार्ड के साक्षी बने। इतना ही नहीं शुक्रवार को बने एक अन्य रिकार्ड का आधार भी कुंभनगरी रही। कुंभ के दौरान पूरे विश्व से 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने हर श्रद्धालु के नाम पर एक पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया था। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि यह लक्ष्य भी पूरा हुआ जो एक विश्व रिकार्ड है। मुख्यमंत्री ने मंच से ही बताया कि पांच बजे तक 22 करोड़ पौधे रोपे जा चुके हैं। पौधरोपण का क्रम अभी जारी है और कुछ ही देर में 24 करोड़ का लक्ष्य पूरा होगा।

पौधा वितरण का कार्यक्रम सुबह सवा आठ बजे ही शुरू हो गया था। इसमें स्कूली बच्चों की बड़ी भागीदारी रही। वहीं 24 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुबह नौ से 10 बजे के बीच पूरे प्रदेश में पांच करोड़ पौधे रोपे गए। यह भी एक रिकार्ड है। इसके अलावा कासगंज में एक लाख एक हजार पौधे रोपे गए और यह भी एक रिकार्ड रहा। कासगंज में अभियान की अगुवाई राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने की। इस तरह से शुक्रवार को प्रदेश में चार विश्व कीर्तिमान बने।

मुख्यमंत्री ने सफल पौधरोपण अभियान के लिए पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने इन पौधों के बड़े होने तक सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने लोगों से इसे जन आंदोलन बनाने के साथ परिजनों, प्रियजनों, शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर वाटिका के निर्माण की अपील की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने संगम और बड़े हनुमानजी के दर्शन भी किये। 

कुंभ के दौरान बने तीन कीर्तिमान

500 शटल बसों का सहसों से नवाबगंज के बीच हुआ था संचालन
6000 से अधिक कलाकारों ने परेड में एक साथ की थी चित्रकारी
10 हजार से अधिक कर्मचारियों ने परेड में चलाया था सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed