मेजा में नकाबपोश बदमाशों ने बारात से लौट रहीं महिलाओं के साथ की लूटपाट, विरोध पर तमंचे की बट से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात मेजारोड के डाही गांव के पास बारात से लौट रहीं महिलाओं से नकाबपोश बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। कार चालक और महिलाओं जब विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बट से पीटकर घायल कर दिया। घटना में एक महिला को गंभीर रूप से चोट पहुंची है। इस दौरान बदमाशों ने नकदी सहित करीब डेढ़ लाख के गहने लूट ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कई जगहों पर घेराबंदी की लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। बुधवार को मौके पर एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी और एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के खुलासा के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
बकचूंदा गांव के मटिही मुहल्ले के अमरनाथ पांडेय कोटेदार हैं। उनके बेटे अमित पांडेय की मंगलवार को कोरांव (पसना) बहियारी बारात गई थी। बारात में अमित की छह बहनें भी गई हुईं थीं। रात में द्वारचार और जयमाल होने के बाद अमित की बहनें कल्पना, अल्पना, बंदना, सपना, अंजली, दीपिका एक कार से घर के लिए निकलीं। कार जयरामपुर का पुरा का सुशील मिश्रा चला रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही मेजारोड के डाही गांव के नहर के पास कार पहुंची वैसे ही एक नकाबपोश युवक अपनी मोपेड कार के आगे गिरा दिया। जैसे कार रुकी वैसे ही पीछे से कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाशों के हाथों में असलहा देख कार चालक ने तत्काल अंदर से कार को लॉक कर लिया। कार का दरवाजा न खुलने पर बदमाशों ने तमंचे के बट और पत्थर से कार का शीशा तोड़ डाला। इस दौरान महिलाओं ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने तमंचे के बट से उनकी पिटाई भी की। जिसमें अल्पना और चालक रमेश मिश्रा को चोट पहुंची है। पीड़ित बहनों की मानें तो करीब डेढ़ लाख के गहने और पर्स में रखे 25 हजार रुपये नकद बदमाशों ने लूट लिए। सूचना पर मौके पर मेजा थाने के कोतवाल सुनील बाजपेयी और सीओ डॉ. भीम कुमार गौतम पहुंच गए।
कई जगहों पर घेराबंदी करने के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।