{"_id":"5f1b07036ffb13570b1b31da","slug":"in-laws-in-prayagraj-killing-a-young-man-beaten-with-iron-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में ससुराल आए युवक की लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में ससुराल आए युवक की लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या
Fri, 24 Jul 2020 09:36 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Murder
क्षेत्र के करमा चौकी अंतर्गत कटरा में बीती रात ससुराल आए युवक की लोहे की राड से पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिससे पूरे गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। युवक 15 दिन पहले सऊदी अरब से वापस घर आया था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। हमले में मृतक का भांजा घायल है।
घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा चौकी अंतर्गत कटरा गांव में गुरूवार की रात लगभग 10:30 बजे अब्दुल रज्जाक पुत्र जुम्मन निवासी सिकंदरा, बहरिया अपने भांजे अरबाज के साथ अपनी ससुराल घूमने आया था। उसी दौरान अब्दुल रज्जाक के ससुर नौशाद और सास जरीना बानो का उनके अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर वाद विवाद होने लगा ।
जिस पर बीच-बचाव करने आए नौशाद के दामाद अब्दुल रज्जाक को पड़ोसियों ने लोहे की राड से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर उसे तब तक पीटते रहे जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। जब पड़ोसियों को लगा की नौशाद का दामाद अब्दुल रज्जाक मर गया है, तो उसको छोड़ कर घर से फरार हो गए। हमले में उसके भांजे अरबाज को भी हमलावरों ने पीटकर लहुलूहान कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने अब्दुल रज्जाक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अरबाज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मारे गए अब्दुल रज्जाक की सास जरीना बानो ने बताया कि उसके पड़ोसी आए दिन उपद्रव करते हैं। बुधवार को भी अब्दुल के ससुर नौशाद और पड़ोसियों में नोकझोंक हुई थी। जिसमें पड़ोसियों ने नौशाद को पीटा भी था। करमा पुलिस चौकी तक मामला पहुंचा था लेकिन वहां पुलिस ने सुलहनामा कराकर घर भेज दिया था। जिससे हमलावर मनबढ़ हो गए थे। उसी में उन लोगों ने अब्दुल की हत्या कर दी। अब्दुल रज्जाक की पत्नी रेशमा बानो है। उसके तीन पुत्र उमर, असद व साद हैं।
अब्दुल 15 दिन पहले ही सऊदी अरब से घर आया था। अब्दुल के ससुर की तहरीर पर घूरपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 408/2020 के अंतर्गत धारा 147, 302, 307, 354 आईपीसी के तहत मकसूद पुत्र हनीफ, साहबे आलम, नूर आलम, बेटू , पुत्रगण मकसूद, चांदनी पुत्री मकसूद, सायमा पुत्री मकसूद एवं सायमा के पति अकबर निवासी नई बस्ती कटरा, करमा के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। इनमें मकसूद पुत्र हमीद और साहबे आलम पुत्र मकसूद को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। अब्दुल की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है।