फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Hanuman Katha, there will be surveillance from water to land

Prayagraj News: हनुमंत कथा में जल से जमीन तक रहेगी निगाहबानी

Mon, 20 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 20 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
In Hanuman Katha, there will be surveillance from water to land
अरैल बांध रोड के सोमेश्वर महादेव मंदिर के सामने 21 अप्रैल से शुरू हो रही बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा की तैयारियां अंतिम पड़ाव है। कथा सुनने के लिए आने वालों के लिए पंडाल लगकर लगभग तैयार हो चुका है। इसमें दो लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब ढाई हजार पुलिस और पीएसी के जवान के अलावा पांच सौ वालिंटियर तैनात किए जाएंगे। चार पहिया वाहन से आने वाले भक्तों को करीब दो किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर कथा स्थल तक पहुंचना होगा। कथा को लेकर छह जगह पार्किंग स्थल बनाया गया है। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

प्रयाग उत्थान समिति की ओर से आयोजित कथा स्थल में पहुंचने में परेशानी ना हो, इसे देखते हुए नए पुल के नीचे वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। करछना की ओर से आने वाले लोगों के लिए ओमेक्स सिटी और सरस्वती हाईटेक सिटी के समीप चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। सोमेश्वर नाथ मंदिर के सामने मुख्य द्वार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर से आने वाले भक्तों के वाहन महर्षि आश्रम के पहले ही रोक दिया जाएगा। गंगा की लहरों पर 200 गोताखोर और करीब 100 जल पुलिस के जवान स्टीमर और बोर्ड पर रहेंगे। कथावाचक के करीब 500 वालिंटियर भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहेंगे। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि जल से लेकर जमीन तक सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगा। इसके लिए करीब ढई हजार जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed