{"_id":"61fbdb135284a9091e73491a","slug":"in-case-of-student-death-the-accused-will-have-dna-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : छात्रा की मौत के मामले में अभियुक्त की होगी डीएनए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : छात्रा की मौत के मामले में अभियुक्त की होगी डीएनए जांच
Thu, 03 Feb 2022 07:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:09 PM IST
सार
अभियोजन की ओर से बृहस्पतिवार को अभियुक्त की डीएनए जांच के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी दाखिल की गई। कहा गया कि विवेचना के लिए डीएनए प्रोफाइल लिया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
court
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नलगंज थाने के सदियापुर इलाके में छात्रा की हुई हत्या के मामले में अभियुक्त की भी डीएनए जांच होगी। यह आदेश बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) ने सहायक अभियोजन अधिकारी धीरेंद्र कुमार पांडेय को सुनकर दिया है।
विज्ञापन
अभियोजन की ओर से बृहस्पतिवार को अभियुक्त की डीएनए जांच के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी दाखिल की गई। कहा गया कि विवेचना के लिए डीएनए प्रोफाइल लिया जाना आवश्यक है। चूंकि, मृतका का पूर्व में ही कपड़े व डीएनए सैंपल लिया जा चुका है।
विज्ञापन
अभियुक्त के डीएनए सैंपल मृतका के डीएनए सैंपल विवेचना के लिए मिलान कराया जाना जरूरी है। सुनवाई के दौरान अभियुक्त भी कोर्ट में हाजिर था। कोर्ट ने अभियुक्त से डीएनए जांच कराने के लिए पूछा तो उसने कोई आपत्ति नहीं जताई। अभियुक्त ने कहा कि उसके द्वारा कोई अपराध कारित नहीं किया गया है, इसलिए डीएनए जांच कराने में उसे कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
इस पर सीजीएम कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष विवेचना के लिए पीड़ित और अभियुक्त दोनों के डीएनए जांच कराया जाना आवश्यक है। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की अर्जी को स्वीकार करते हुए अभियुक्त अमन सिंह राजपूत का डीएनए जांच कराने का आदेश दे दिया। कोर्ट ने कहा है कि आदेश की एक प्रति जेल अधीक्षक नैनी को भी दी जाए।