फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Immersed in the joy of the arrival of Jesus Church

यीशु आगमन की खुशियों में डूबे चर्च

Sun, 25 Dec 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Immersed in the joy of the arrival of Jesus Church
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शनिवार की रात यीशु आगमन की खुशियों से चर्च सजे। सेंट जोसेफ कैथिड्रल में रोमन कैथोलिक इलाहाबाद प्रांत के बिशप राफी मंजली, आल सेंटस कैथिड्रल में पल्लीपुरोहित रेव्हरेंड गैब्रियल दाउद ने मिडनाइट वर्शिप सर्विस के तहत विशेष प्रार्थना की। मिडनाइट सर्विस पूरी हुई तो चर्च का घंटा बज उठा। शाम से पहले क्रिसमस की तैयारियां पूरी हुईं।  गिरजाघरों का कोना-कोना जगमगाया। दिन भर गायन टोलियां कैरल्स गाती रहीं। 
विज्ञापन


रोशनी में नहाए गिरजाघरों में बोनफायर के बाद मिडनाइट वर्शिप सर्विस में प्रभु आगमन का सुसमाचार दिया गया। आधी रात चर्च के घंटे बजे तो लोगों ने एक दूसरे को यीशु आगमन की बधाई दी। केक व काफी के साथ बधाइयों का सिलसिला आधी रात के बाद तक जारी रहा। 
विज्ञापन


सेंट जोसेफ कैथिड्रल में बिशप राफी मंजली ने विशेष प्रार्थना की। कहा, नफरत, हिंसा, आतंक से बदहाल मानवता को परमेश्वर पुत्र यीशु ने अहिंसा का रास्ता दिखाया। क्रिसमस सिर्फ मसीही नहीं सभी को प्रेम की डोर में पिरोने का संदेश देता है। मानव हृदय के अंधेरे को दूर करने के लिए ही यीशु जन्मे। आल सेंटस कैथिड्रल में कुसुम दाऊद ने बोनफायर की रस्म पूरी की। यीशु आया, बड़ा दिन आया, अभिषेक तुम्हारा अमन के राजकुमार जैसे मसीही गीत चर्च में गूंजते रहे। सेंट पीटर्स चर्च, कटरा चर्च, होली ट्रिनिटी, सेंट पॉल चर्च, मेथोडिस्ट, चौक चर्च आदि में भी बोनफायर, मिडनाइट वर्शिप सर्विस क बीच यीशु आगमन की खुशियां बांटीं गईँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यीशु दरबार में बिशप डॉ.राजेंद्र बी लाल, डॉ.सुधा लाल की देखरेख मेें प्रभु आगमन की खुशियां बांटीं गईं। बिशप ने कहा, यीशु ने जरूरतमंदों की सेवा के साथ मानवता का संदेश दिया। कैरल गीतों के बीच मसीहियों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कह पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विनोद बी लाल, डॉ.सुनील बी लाल, डॉ.एकेए लारेंस, रॉबिन एलप्रसाद, रानू प्रसाद, फिलिप दास सहित बड़ी संख्या में मसीही मौजूद थे।

000
‘ असहिष्णुता की दीवारें टूट जाएं। दुनिया में मेलमिलाप हो। सभी के हृदय में प्रेम, करुणा, क्षमा हो। दिलों में पल रहे नकारात्मक विचार समाप्त हों। क्रिसमस पर यही परमेश्वर से प्रार्थना है।  
0 मोस्ट रेव्हरेंड डा.राफी मंजली,  बिशप,  रोमन कैथोलिक इलाहाबाद धर्मप्रांत

‘मानवता व विश्व शांति के लिए कार्य करने वालों के लिए यीशु का आना उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है। यीशु ने मानव उद्धार के लिए कष्ट सहे पर अन्याय व असत्य से समझौता न किया। परमेश्वर पुत्र का आगमन प्रसन्नता देने वाला है।’
                                       0 मोस्ट रेव्हरेंड डा.पीटर बलदेव, बिशप, डायोसिस आफ लखनऊ 
‘क्रिसमस सिर्फ मसीहियों नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता का पर्व है, यह हमें आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव का संदेश देता है। सभी को प्रेम की डोर में पिरोता है। यीशु का आगमन मानवता को प्रेम का संदेश सिखाता है।’
0 मोस्ट रेव्हरेंड बिशप डॉ.राजेंद्र बी लाल, यीशु दरबार
                        
0 आल सेंट्स कैथिड्रल में क्रिसमस की विशेष आराधना, प्रभु जन्म बधाई/सुबह नौ बजे 
0 सेंट जोसेफ कैथिड्रल में खास आराधना/सुबह दस बजे
0 बाइबिल सोसाइटी आफ इंडिया, थॉर्नहिल रोड/क्रिसमस कीमती उपहार महोत्सव

सेंट जोसेफ कालेज मैदान पर तीन दिवसीय क्रिसमस मेला रविवार से शुरू होगा। बच्चों के लिए कई तरह के मनोरंजक खेल, खिलौनों सहित तरह-तरह के स्टाल बाउंसी, कार रेस, फिश व्हील, चरखी और झूले लगाए गए हैं।  मेले में खाने-पीने के भी कई प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे । यीशु जन्म की आकर्षक झांकि.यां भी सजाई गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।  फादर रॉल्फी डिसूजा केअनुसार मेला का उद्घाटन बिशप राफी मंजली करेंगे।

क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में शहर के आल सेंटस कैथिड्रल, सेंट पीटर्स चर्च, कटरा चर्च आदि के आसपास मेला लगा। खिलौनों, सजावट के सामानों की दुकानों के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए। चाट, फास्ट फूड के अलावा मूंगफली, चिक्की की भी दुकानें थी। 

सिविल लाइंस समेत शहर के विभिन्न बाजारों में निकले सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टाफी, चाकलेट बांटी। चर्च की ओर से भी सेंटा क्लॉज ने लोगों को उपहार बांटे। बच्चों की फरमाइशें पूरी की गईं। 

सेंट जोसेफ कालेज के छात्रों ने शनिवार को पत्थर गिरजाघर के समीप सैकड़ों परिवारों में कंबल बाटे गए।  महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेकार ने छात्रों के इस कार्य की सराहना की।  सैयद मो. अब्बास हुसैन, ईसा मो. खान, सैफ सिद्दीकी की अगुवाई में हुए कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान योगेश चंद्र यादव, सैयद मो. अस्करी,  किताब अली, मददगार रिजवी आदि उपस्थित रहे। 


वारसी समिति के मौलाना आरिफ वारसी ने क्रिसमस पर्व और ईसा मसीह के जीवन प्रसंगों पर चर्चा की। अध्यक्ष मौलाना आरिफ वारसी ने कहा, ईसा मसीह ने प्रेम और आपसी सौहार्द बनाए रखने की सीख दी है। मोबिन वारसी, रजत राय, आबिद अहमद वारसी, अमर दीप, हैदर अली वारसी,  इम्तियाज अहमद वारसी, इकबाल अहमद वारसी, हेमलता चौरसिया ने भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed