फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal construction being done on the land occupied by mafia Atiq's son, sealed

Prayagraj : माफिया अतीक के बेटे की कब्जाई जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण सील

Wed, 22 Nov 2023 04:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 04:54 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के गुर्गों और उसके बेटों की अवैध संपत्ति की जांच के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से ऑपरेशन जिराफ के अंतर्गत अवैध संपत्तियों को चिह्नित करने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Illegal construction being done on the land occupied by mafia Atiq's son, sealed
Atiq Ahmed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक के बेटों और गुर्गों की कब्जाई जमीन को चिह्नित करके उस पर लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रशासन की तरफ से ऑपरेशन जिराफ के अंतर्गत माफिया अतीक और उसके गुर्गों की अवैध संपत्ति पर चल रहे अभियान के बीच प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सोमवार को चकिया के कसारी मसारी में अतीक के बेटे अली और उसके साथी असाद कालिया द्वारा कब्जाई जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया।

विज्ञापन


माफिया अतीक अहमद के गुर्गों और उसके बेटों की अवैध संपत्ति की जांच के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से ऑपरेशन जिराफ के अंतर्गत अवैध संपत्तियों को चिह्नित करने की कार्रवाई कर रही है। पूर्व विधायक चायल रहे आसिफ जाफरी की कसारी-मसारी में भूखंड था। जिसे उन्होंने बेच दिया था, लेकिन अतीक के बेटे अली और उसके साथी असाद कालिया ने उस पर कब्जा कर लिया था और उस पर अवैध निर्माण करा रहा था।
विज्ञापन


सोमवार को विकास प्राधिकरण की तरफ से जोनल अधिकारी व संयुक्त सचिव अजय कुमार की अगुवाई में उनकी टीम ने कसारी मसारी में 60 फिट रोड पर अली और असाद द्वारा कब्जाई 350 फिट जमीन पर कराए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ सीलबंदी की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 फिट रोड पर ही असाद और अन्य लोगों के द्वारा कराए जा रहे एक अन्य अवैध निर्माण को भी पीडीए ने सील कर दिया। प्राधिकरण की तरफ से अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 60 फिट रोड पर हमसफर गार्डेंन के पास अफजल व अन्य की तरफ से कराए जा रहे अवैध निर्माण को भी पीडीए की प्रवर्तन टीम और अवर अभियंता अनिल सिंह ने सील कर दिया। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed