फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IIIT- science conclave

अब मोबाइल जांचेगा ब्लड प्रेशर और सुगर

Wed, 10 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 10 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
IIIT- science conclave
अब वह दिन दूर नहीं जब आप अपने मोबाइल के जरिए ब्लड प्रेशर, सुगर, हार्ट की बीमारियों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में चल रहे सातवें विज्ञान समागम में भाग लेने आईं ग्लोबल हेल्थ एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य प्रो. लीना नीलसन ने बताया कि अमेरिका की कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी में उनके नेतृत्व में एक ऐसी डिवाइस पर काम चल रहा है जिसे मोबाइल में लगाकर बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन


अमेरिकी युवा वैज्ञानिक प्रो. लीना नीलसन को हेल्थ संबंधी डिवाइस तैयार करने के लिए ग्लोबल हेल्थ एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। वह तपेदिक की आरंभिक अवस्था में पहचान एवं जांच के लिए डिवाइस विकसित करने की दिशा में भी काम कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर इस डिवाइस का सफल प्रयोग हो चुका है।
विज्ञापन


कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी से अनुमति मिलने के बाद शीघ्र ही इस डिवाइस को उपयोग में लाया जा सकेगा। इस डिवाइस को सही नेटवर्किंग के जरिए प्रयोग में लाकर रोगों की आरंभिक अवस्था में पहचान की जा सकेगी। प्रो. लीना नीलसन मोबाइल नेटवर्क के लिए लगाए जाने वाले टॉवर से होने वाले रेडिएशन से बचाव के लिए तैयार हो रही डिवाइस से नेटवर्क की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि रेडिएशन से बचाने वाला डिवाइस मोबाइल टॉवर का विकल्प बनेगा। इसके जरिए लोगों को नेटवर्क की समस्या से बचाने के साथ बीमारियों से भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed