फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If you shut down on phone without documentation then the officer will be punished

Prayagraj News: लिखापढ़ी के बिना फोन पर दिया शटडाउन तो अफसर पर गिरेगी गाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
If you shut down on phone without documentation then the officer will be punished
बिजली विभाग में काम करते समय आए दिन लाइनमैन की मौत के मामले सामने आते हैं। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर हादसे मोबाइल पर लिए गए शटडाउन की वजह से होते हैं। क्षेत्र में जहां कहीं भी लाइन में फॉल्ट होता है तो लाइनमैन फोन पर ही संबंधित फीडर का शटडाउन ले लेता है और काम करने लगता है।
विज्ञापन

इसके बाद फोन पर ही शटडाउन वापस कर दिया जाता है। इसका लेखाजोखा कहीं नहीं होता। जब कोई हादसा हो जाता है तो जांच के लिए कोई प्रमाण भी नहीं मिलता है। विभाग ने इन सब परेशानियों से बचने के लिए मोबाइल फोन पर शटडाउन लेने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। मुख्य अभियंता कार्यालय से सभी उपकेंद्रों में सूचना भेजी जा रही है कि लाइनमैन शटडाउन लेने से पहले संबंधित जेई को फॉल्ट के बारे में जानकारी देगा। इसके बाद जेई उपकेंद्र पर पहुंचकर एसएसओ (सब-स्टेशन ऑपरेटर) से लिखित रूप में उस फीडर का शटडाउन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि बीच में कोई अन्य फीडर की लाइन क्रॉस हो रही है तो उसका भी शटडाउन लिया जाएगा। फॉल्ट सही होने के बाद लिखित रूप में ही शटडाउन वापस किया जाएगा। इसे विभागीय लॉग बुक में भी दर्ज किया जाएगा। इस आदेश के बाद भी अगर कोई एसएसओ फोन पर शटडाउन देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।




फोन पर किसी भी सूरत में शटडाउन नहीं दिया जाएगा। अगर फोन पर शटडाउन लिया गया तो सभी जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में मानवीय जीवन को संकट में नहीं डाला जा सकता है।
प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed