फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If you eat mango without washing it, you will suffer from diarrhea

Prayagraj News: बिना धोए खाएंगे आम तो होंगे डायरिया का शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
If you eat mango without washing it, you will suffer from diarrhea
फलों के राजा आम के सभी दीवाने हैं। खासतौर से बच्चे, जो आम खाना इतना पसंद करते हैं कि उसे धोना तक भूल जाते हैं। लेकिन, सफाई से आम न खाया जाए बच्चों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है, वह डायरिया का शिकार हो सकते हैं। मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में एक हफ्ते में डायरिया से पीड़ित 15 बच्चे भर्ती हुए। वहीं, काउंसलिंग के दौरान करीब सात बच्चों में डायरिया होने की वजह साफ-सफाई से आम न खाना पाया गया।
विज्ञापन

इन दिनों स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 12, कॉल्विन अस्पताल में 19 और तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) में डायरिया के 10 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रेन) में प्रतिदिन दो से तीन बच्चे डायरिया से पीड़ित आ रहे हैं। इन बच्चों में उल्टी, दस्त व बुखार की समस्या पाई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि दो से तीन दिनों में डायरिया पीड़ित स्वस्थ हो जा रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


कैसे रहें डायरिया से सुरक्षित
डायरिया से सुरक्षित रहने के लिए साफ पानी पीना चाहिए, हाथों को बार-बार धोएं और खाना बनाते और खाते समय सफाई रखें। इसके अलावा, दस्त होने पर ओआरएस का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राजेश बने स्टॉप डायरिया अभियान के नोडल
एसीएमओ डॉ. राजेश सिंह को स्टॉप डायरिया अभियान का नोडल बनाया गया है। जल्द ही आशा कार्यकर्ता अभियान के तहत घर-घर जाकर डायरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने, मरीजों को चिह्नित करने व ओआरएस का घोल बांटने का काम करेंगी।


वर्जन
इस मौसम में डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, पिछले एक हफ्ते में आधा दर्जन बच्चों में डायरिया होने का कारण फल खाते समय साफ-सफाई का ख्याल न रखना सामने आया है। - डॉ. राम चंद्र, बाल रोग विशेषज्ञ, कॉल्विन हॉस्पिटल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed