{"_id":"594ec65f4f1c1bc7608b468b","slug":"if-the-vice-president-can-not-stop-himself-then-police-sought-help-from-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाध्यक्ष को खुद नहीं रोक सके तो पुलिस से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाध्यक्ष को खुद नहीं रोक सके तो पुलिस से मांगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : self
छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा के खिलाफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे और अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. आरकेपी सिंह ने प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को चिट्टी भेजकर उपाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। इविवि प्रशासन के अफसरों का आरोप है कि उपाध्यक्ष सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का काम कर रहे हैं और इससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
चीफ प्रॉक्टर एवं डीएसडब्ल्यू ने कमिश्नर, डीएम और एसएसपी को भेजे पत्र में कहा है कि 28 अप्रैल को उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी हुई। विश्वविद्यालय की करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। विश्वविद्यालय की सर्वोच्च नियामक संस्था कार्य परिषद की बैठक को बाधित करने का प्रयास किया गया। उपाध्यक्ष के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और 25 दिनों तक नैनी कारागार में बंद रखा गया। 24 मई को जमानत पर छूटते ही उपाध्यक्ष ने इविवि परिसर में अराजकता फैलानी शुरू कर दी। अनुशासनहीनता पर उपाध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए नामांकन निलंबित करने के साथ इविवि परिसर में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बाद भी उपाध्यक्ष ने परिसर में नोटिस की प्रतियां फूंकी। परिसर में ही सीएम का पुतला फूंका। प्रवेश प्रतिबंध को भी नहीं मान रहे और अवकाश के दिनों में भी परिसर में आकर अराजकता फैला रहे हैं।
पत्र में यह आरोप भी लगाया गया है कि उपाध्यक्ष विश्वविद्यालय धर्म और छात्र धर्म की तोड़मरोड़कर व्याख्या कर रहे हैं और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन एवं पुलिस के अफसरों से अपील की गई है कि उपाध्यक्ष को इविवि परिसर में प्रवेश करने से रोकने में सहयोग करें और जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने वाले उपाध्यक्ष के खिलाफ विधिक कार्रवाई करें। उधर, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा का आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर गुरु धर्म का पालन नहीं कर रहे। सरकार की नीतियों के खिलाफ सीएम को पुतला फूंकना अधार्मिक कैसे हो सकता है। उपाध्यक्ष का कहना है कि वह जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग करेंगे कि चीफ प्रॉक्टर का इविवि परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए और चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे अपने पद से इस्तीफा दें।