फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If the lock-down snatched the livelihood, the worker hanged himself

लॉक डाउन ने आजीविका छीनी तो मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 02 Jun 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
If the lock-down snatched the livelihood, the worker hanged himself
hang
घूरपुर थाना क्षेत्र के बीकर गांव में तंगहाली से परेशान एक बालू मजदूर ने अपने घर के अंदर चार दिन पूर्व फांसी लगा जान दे दी। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को उसके शव को फंदे से नीचे उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लॉकडाउन के कारण आजीविका छिन जाने से मजदूर के घर में कई दिनों से चूल्हा तक नहीं जला था।
विज्ञापन


क्षेत्र के कंजासा गांव निवासी समुंदर निषाद उर्फ लल्लू (35) पुत्र स्व. दशरथ बालू मजदूरी कर परिवार सहित गुजर बसर करता था। विगत कई माह से बालू खनन बंद हो जाने के बाद से गांव व आसपास में घर आदि निर्माण कार्य में मजदूरी करने लगा था। इधर लॉकडाउन में सारे काम भी बंद हो जाने से उसके रोजगार के सारे माध्यम भी छिन गए तो दो जून की रोटी की समस्या खड़ी हो गई। तंगहाली के चलते उसने अपनी पत्नी व पांच बच्चों को औद्योगिक क्षेत्र के मवैया गांव स्थित अपनी ससुराल भेज दिया था। 
विज्ञापन


पड़ोसियों के अनुसार आर्थिक तंगी के कारण कई कई दिन तक समुंदर के घर में खाना नहीं बनता था। सोमवार की दोपहर कमरे से दुर्गंध आने पर भतीजे अजय ने खिड़की से झांका तो समुंदर का शव छत के चुल्ले के सहारे फंदे पर लटक रहा था। उसने परिजनों को बताया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर शव को के लिए भेज दिया। समुंदर के परिवार में पत्नी मीरा देवी, बेटी प्रियंका, बेटे शिवम, शुभम, दिव्यांशु और प्रियांशु हैं। सूचना पाकर रोते कलपते सभी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed