फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IERT Prayagraj students prepare for sanitation tunnel

आईईआरटी प्रयागराज के छात्रों ने तैयार की सेनेेटाइजेशन टनल

Tue, 23 Jun 2020 08:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Jun 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
IERT Prayagraj students prepare for sanitation tunnel
Sanitizer Tunnel - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

देश एवं प्रदेश में अग्रणी संस्थान के रूप में अपनी पहचान रखने वाले आईईआरटी ने कोरोना संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान के डिग्री डिवीजन की ओर से सेंसर युक्त सेनेेटाइजेशन टनल बनाई गई है। इस टनल का उपयोग करके घर, दुकान, ऑफिस, मेट्रो, बस स्टॉप को सेनेटाइज किया जा सकेगा। इस टनल में प्रवेश करते ही व्यक्ति सैनिटाइज होने लगता है।

विज्ञापन


डिवाइस कपड़े, हाथ, पैर आदि को वायरस मुक्त कर देती है। संस्थान को इसे तैयार करने में लगभग छह हजार खर्च करने पड़े। संस्थान ने इसका एक मॉडल तैयार करके डिग्री डिवीजन में लगा दिया है। संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने बताया कि डिग्री डिवीजन के इंडस्ट्रियल एंड प्रोडेक्शन विभाग के बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने सेंसर सुक्त सेनेटाइजेशन टनल तैयार किया है।

विज्ञापन

IERT Prayagraj students prepare for sanitation tunnel
डिसइंफेक्शन टनल - फोटो : PTI
संस्थान के छात्रों विवेक यादव, आशीष कुमार, प्रदीप सिंह, राज किरन, सुलभ गंगवार, आनंद चौबे, सुमित कुमार कुशवाहा, कृष्ण कुमार ने इस टनल को मिलकर तैयार किया है। इस टनल को संस्थान के मेन गेट पर लगा दिया गया है। इससे संस्थान में प्रवेश करने वाले आठ सेकेंड में अपने आप सेनेटाइज हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि टनल में आटोमेटिक सेंसर लगा है, इसमें व्यक्ति के प्रवेश करते ही नोजेल से सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव होने लगेगा। इस परीक्षण के दौरान आरएन मिश्र, डॉ. संजय शुक्ला,  महेश प्रसाद मिश्र, डॉ. वीडी मजूमदार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed