फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IERT: Admission process started in other courses including Diploma Engineering

आईईआरटी : डिप्लोमा इंजीनियरिंग समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू 

Fri, 01 Apr 2022 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 10:37 PM IST
सार

संस्थान में नए सत्र 2022-23 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 1218 सीटों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
IERT: Admission process started in other courses including Diploma Engineering
admission

विस्तार

इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) में नए सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी आज से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की ओर से शुक्रवार को प्रवेश संबंधी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग की 13 ब्रांचों में कुल 975, दो वर्षीय मैनेजमेंट डिप्लोमा के तीन ब्रांचों में 225 और डेढ़ वर्षीय पीडीसीए (पोस्ट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन) में 18 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन



संस्थान में नए सत्र 2022-23 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 1218 सीटों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। परीक्षा सचिव डॉ. केबी सिंह के मुताबिक सभी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 21 जून को सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच जिले के निर्धारित केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन



आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद केंद्र निर्धारण किया जाएगा। मैनेजमेंट डिप्लोमा के तीनों पाठ्यक्रमों और पीडीसीए की प्रवेश परीक्षा 23 जून को आईईआरटी कैंपस में संपन्न कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन व परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.iertonline.in  पर हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्रांचों में प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन
 सिविल इंजीनियरिंग, सिविल (कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी), सिविल (पब्लिक हेल्थ), इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्टूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल (ऑटो मोबाइल), मैकेनिकल (पावर प्लांट), मैकेनिकल (प्रोडक्शन), मैकेनिकल (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग), मैकेनिकल (टूल इंजीनियरिंग), मैकेनिकल (ट्यूबेल इंजीनियरिंग), प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में 75-75 सीटें हैं। इसके अलावा दो वर्षीय मैनेजमेंट डिप्लोमा के तहत कामर्शियल प्रैक्टिस, मार्केटिंग मैनेजमेंट और मैटीरियल में भी 75-75 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा पीडीसीए (पोस्ट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन) में सिर्फ 18 सीटों के सापेक्ष प्रवेश दिए जाएंगे। 

नए अधियाचन पर समायोजन के विरोध में प्रतियोगी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक चयनित संघ ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर नए अधियाचन पर विज्ञापन संख्या 2021 के चयनित अभ्यर्थियों को समायोजित किए जाने का विरोध किया है। उनका आरोप है कि जब पूर्व में घोषित पदों के सापेक्ष चयन हुआ है तो अब सीटें कम कैसे हो गईं। इन नए अधियाचित पदों पर सिर्फ नए आवेदकों को ही मौका मिले। 


उत्तर प्रदेश माध्यमिक चयनित संघ के अध्यक्ष पवन सिंह का आरोप है कि चयन बोर्ड नियमों को ताक पर रख कर मनमाने तरीके से सीटों का हेर फेर किया जा रहा है जिससे प्रदेश के युवाओं में बेहद नाराजगी है।


युवाओं का कहना है चयन बोर्ड नए प्राप्त अधियाचन पर समायोजन कर रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। जब आनलाइन रिक्त पदों का ब्यौरा जिला विद्यालय निरीक्षकों व प्रबंधकों द्वारा दिया गया था। विज्ञापित पदों के सापेक्ष ही शिक्षकों का चयन किया गया। फिर पदों की संख्या कैसे कम हो गई। नए अधियाचन में प्राप्त खाली पदों पर 2021 के चयनितों को आखिर क्यों समायोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed