फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ice cream becomes expensive: Branded companies increase prices, also reduce weight

महंगी हुई आइसक्रीम : ब्रांडेड कंपनियों ने बढ़ाए दाम, वजन भी घटाया

Fri, 29 May 2026 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 May 2026 07:03 PM IST
सार

पारा बढ़ने के साथ ही बाजार में आइसक्रीम की मांग तो तेजी से बढ़ी है लेकिन इस बार यह लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। कच्चे माल की कीमतों और पैकेजिंग लागत में बढ़ोतरी के कारण आइसक्रीम कंपनियों ने दामों में 20 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन
Ice cream becomes expensive: Branded companies increase prices, also reduce weight
आइस क्रीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पारा बढ़ने के साथ ही बाजार में आइसक्रीम की मांग तो तेजी से बढ़ी है लेकिन इस बार यह लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। कच्चे माल की कीमतों और पैकेजिंग लागत में बढ़ोतरी के कारण आइसक्रीम कंपनियों ने दामों में 20 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। लागत का गणित सुधारने के लिए कई कंपनियों ने आइसक्रीम के दाम बढ़ाने के साथ-साथ उसका वजन भी घटा दिया है।

विज्ञापन


दाम बढ़ने की सबसे बड़ी वजह आइसक्रीम तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कोको और सूखे मेवों की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल है। वैश्विक तनाव और सप्लाई चेन बाधित होने के चलते कोको के दामों में 10 फीसदी तक की तेजी आ चुकी है। साथ ही मेवों की बढ़ती कीमतों ने प्रीमियम रेंज की आइसक्रीम को भी आम उपभोक्ता की पहुंच से दूर कर दिया है।
विज्ञापन


बड़ी और नामी ब्रांडेड कंपनियों ने मुनाफा बनाए रखने के लिए दोहरा दांव खेला है। कंपनियों ने न सिर्फ आइसक्रीम के दाम बढ़ा दिए हैं, बल्कि उनका वजन भी घटा दिया है। स्थानीय कारोबारी राशिद सगीर बताते हैं कि जो कंपनियां पहले बाजार में एक लीटर की आइसक्रीम ब्रिक उतारती थी उसका वजन अब घटकर महज 700 एमएल रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड चेन का खर्च भी बन गया भारी बोझ

- उद्योग के सामने कोल्ड चेन का खर्च भी भारी बोझ बन चुका है। ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन का गणित पूरी तरह बिगड़ गया है। कारोबारी विनय चौरसिया ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले रेफ्रिजरेटेड वैन का परिवहन खर्च 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गया है जिसने आइसक्रीम की कुल उत्पादन लागत में और ज्यादा इजाफा कर दिया है।

ब्रांडेड कंपनियों की कीमतें (रुपये में)

आइसक्रीम : मार्च 26 : मई 26
चॉकलेट 120 एमएल : 40-45 : 45- 50
बटर स्कॉच 120 एमएल : 30- 35 : 35- 40
नट कप 125 एमएल : 40- 45 : 45-50
अल्मंड स्टिक 80 एमएल : 80- 90 : 90- 100
चोकोबार 70 एमएल : 35- 40 : 40- 45
कुल्फी स्टिक 60 एमएल : 20- 25 : 25- 30

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed