फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband enraged after wife fails to return from her parents' home; sets three scooters on fire outside in-law

प्रयागराज: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो भड़का पति, ससुराल के बाहर तीन स्कूटी जलाईं

Mon, 05 Oct 2026 05:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Oct 2026 05:56 PM IST
सार

पत्नी के मायके से लौटने से इनकार करने पर पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। तड़के ससुराल पहुंचकर तीन स्कूटियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पूरी वारदात निगरानी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Husband enraged after wife fails to return from her parents' home; sets three scooters on fire outside in-law
तीन स्कूटी को किया आग के हवाले। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। पत्नी को वापस ससुराल लाने में नाकाम रहने पर युवक सोमवार तड़के अपने ससुराल पहुंचा और घर के बाहर खड़ी तीन स्कूटियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से तीनों स्कूटियां जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, युवक ने कुछ माह पहले युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। पति से नाराज पत्नी ससुराल छोड़कर मायके आकर रहने लगी। बताया जा रहा है कि पति लगातार फोन और संदेश के माध्यम से पत्नी को मनाकर वापस ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह ससुराल लौटने के लिए तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन

तड़के तीन बजे ससुराल पहुंचा पति

पत्नी के वापस नहीं लौटने से नाराज युवक सोमवार तड़के करीब तीन बजे कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित लोहिया पांडे का हाता पहुंचा। यहां उसके ससुराल के बाहर तीन स्कूटियां खड़ी थीं। आरोप है कि युवक ने तीनों पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। देखते ही देखते वाहनों से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। हालांकि उसकी यह हरकत पास में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, गिरफ्तारी के लिए दबिश

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के कारणों की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने किन परिस्थितियों में ससुराल पहुंचकर वाहनों को निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed