फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hurt by the death of his wife, a young man jumped into Yamuna from the new bridge, PAC soldiers saved his life

Prayagraj : पत्नी की मौत से आहत युवक ने नए पुल से यमुना में लगाई छलांग, पीएसी के जवानों ने बचाई जान

Thu, 27 Jun 2024 03:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 03:35 PM IST
सार

पुष्प पांडेय (30) हाईड्रिल कॉलोनी सिविल लाइंस में रहता है। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी का निधन हो गया। इससे दुखी होकर उसने नैनी नए पुल पर जाकर खंभा नंबर 18 से यमुना में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Hurt by the death of his wife, a young man jumped into Yamuna from the new bridge, PAC soldiers saved his life
युवक ने नए ब्रिज से यमुना में लगाई छलां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पत्नी की मौत से आहत युवक ने बृहस्पतिवार को नए पुल से यमुना में छलांग लगा दी। यहां पर तैनात पीएसी बाढ़ राहत के जवानों ने यमुना में कूदकर काफी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लियाा। युवक शहर के हाईड्रिल कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। जिससे दुखी होकर उसने दाह संस्कार के पहले ही जान देने का फैसला किया।

विज्ञापन


पुष्प पांडेय (30) हाईड्रिल कॉलोनी सिविल लाइंस में रहता है। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी का निधन हो गया। इससे दुखी होकर उसने नैनी नए पुल पर जाकर खंभा नंबर 18 से यमुना में छलांग लगा दी। यहां पर तैनात पीएसी बाढ़ दल के जवानों ने युवक को यमुना में कूदते देख बचाव कार्य शुरू कर दिया। जाल फेंककर युवक को पानी से बाहर निकाला। उसका उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया। युवक की जान बचाने वाले पीएसी के जवान रोहित, रंजीत कुमार और पाली प्रभारी परमात्मा यादव, दलनायक मिथिलेश कुमार राय की लोगों ने काफी सराहना की। उपचार कराने के बाद युवक को कीडगंज थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed