फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hundreds of sisters tied the sacred thread on Minister Nandi's wrist; female constables also tied Rakhis.

प्रयागराज : मंत्री नंदी की कलाई पर सैकड़ों बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, महिला सिपाहियों ने भी बांधी राखी

Fri, 28 Aug 2026 07:13 PM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुट्ठीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Hundreds of sisters tied the sacred thread on Minister Nandi's wrist; female constables also tied Rakhis.
रक्षा बंधन पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुट्ठीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। जहां भाजपा की महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा व विभिन्न क्षेत्रों  से आईं डेढ़ हजार से अधिक बहनों ने तिलक लगाकर मंत्री नंदी की कलाई पर राखी बांधी। वहीं पुलिस लाइन प्रयागराज में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में महिला सिपाहियों ने रक्षा सूत्र बंधवाया। 

विज्ञापन



विज्ञापन



मंत्री नंदी ने पुलिस लाइंस सभागार में जाकर महिला पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों से राखी बंधवाई। रक्षाबंधन के त्यौहार पर इन महिला सिपाहियों को घर और भाइयों की कमी न महसूस हो, इसीलिये मंत्री नंदी खुद पुलिस लाइंस गए और राखी बंधवाई। महिला सिपाहियों ने इस मौके पर मंत्री नंद गोपाल की आरती की। उन्हें टीका और अक्षत लगाया और इसके बाद राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। बदले में मंत्री ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और उपहार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री को राखी बांधकर महिला सिपाहियों के चेहरे पर खुशी साफ़ तौर पर झलक रही थी। मुट्ठीगंज स्थित पार्टी कार्यालय मंत्री नन्दी ने एक एक बहन से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का वादा किया और उपहार भेंट किए। इस दौरान कई बहनों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर मंत्री नंदी ने भाई के रूप में हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

योगी सरकार में कानून का राज, खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं बहनें

मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार में कानून का राज है। जहां गुंडों, माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं हैं। आज घर से निकलने के बाद बहन बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। गुंडों, बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। ताकि बहनें बिना किसी डर के घर के बाहर निकल सकें।

बहनें बोली, मंत्री नंदी बेहद सरल और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं

महिलाओं का कहना था कि मंत्री नंदी बेहद सरल और जमीन से जुड़े एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनको सभी वर्ग के लोग की कद्र है। कुछ महिलाएं तो ऐसी थी जो मंत्री नंदी को कई वर्षों से राखी बांधती आ रही हैं। इस दौरान सभी महिलाएं बेहद खुश नजर आई। उधर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनको किसी तरह की समस्या नहीं होगी। वह एक भाई की तरह फर्ज निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed