फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hundred rupees drought in flood affected areas, sixty rupees liter kerosene

यूपी: बाढ़ प्रभावित इलाकों में सौ रुपये की ढिबरी, साठ रुपये लीटर मिट्टी का तेल

Wed, 18 Sep 2019 01:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hundred rupees drought in flood affected areas, sixty rupees liter kerosene
Hundred rupees drought in flood affected areas, sixty rupees liter kerosene
प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित इलाकों में मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा है। वहीं कटरा में परचून की कुच दुकानों पर मिट्टी का तेल साठ रुपये लीटर बेचा जा रहा है। मजबूरी में लोग जरूरत के हिसाब से मिट्टी का तेल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


यही नहीं मोमबत्ती भी दोगुने दामों पर बेची जा रही है। जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता आपूर्ति विभाग सुनिश्चित नहीं करा पा रहा है। कछारी इलाकों की बिजली कटने से लोग सौ रुपये की ढिबरी, डेढ़ सौ का लैंप और तीन सौ रुपये तक खर्च कर लालटेन खरीद रहे हैं। परेशानी तब और बढ़ जाती है जब खोजने पर भी मिट्टी का तेल नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकरघाट तेलियरगंज निवासी सुभाष सिंह के मुताबिक घर में जो मिट्टी का तेल था, उसे मच्छरों के मारने में खर्च कर दिया। अब आपदा आई तो बिजली गुल होने की परेशानी से बचने के लिए लैंप, ढिबरी, लालटेन खरीदी।

समस्या मिट्टी के तेल के न मिलने से बढ़ गई। सुभाष ने बताया कि शंकरघाट से तेलियरगंज फिर कटरा तक मिट्टी का तेल खोजते रहे। कटरा में एक परचून की दुकान पर उन्हें साठ रुपये लीटर के भाव से तेल मिला। बिना मोलतोल किए उन्होंने दो लीटर तेल के बदले 120 रुपये चुकाए और सीधे घर की ओर स्कूटी दौड़ा दी।

सुभाष का मामला बानगी भर है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को मिट्टी का तेल जैसी बुनियादी वस्तुएं मुहैया नहीं हो रही हैं। यही नहीं अचानक मोमबत्ती के भाव लगभग दोगुने वसूले जा रहे हैं।

दस रुपये की छह इंच की मोमबत्ती बीस रुपये तक बेची जा रही है। प्रशासन के निर्देश के बावजूद आपूर्ति विभाग के अधिकारी विभाग से जुड़ी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed