फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Human Rights Commission can order compensation

मानवाधिकार आयोग दे सकता है मुआवजे का आदेश

Fri, 15 Nov 2019 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission can order compensation
Human Rights Commission can order compensation
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य मानवाधिकार आयोग को पीड़ित को मुआवजा देने का आदेश देने का पूरा अधिकार है। वह संबंधित एसएसपी या जिलाधिकारी को पीड़ित को मुआवजे के भुगतान का आदेश सीधे दे सकता है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस दलील को भी खारिज कर दिया कि सिर्फ 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता होने पर ही मुआवजे का भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि मानवाधिकार आयोग के समक्ष दी गई अर्जी में यह नियम लागू नहीं होता है। फतेहपुर के जहानाबाद अंसारुल हक को एक लाख रुपये मुआवजा देने के राज्य मानवाधिकार के आदेश पर हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति बीके नारायण तथा न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की खंडपीठ ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए दिया है।
विज्ञापन

2016 में मकर संक्रांति के दिन हुए बलबे में अंसारूल हक की एक आंख फूट गई और सिर में गंभीर चोट लगी। मुआवजे के तौर पर उसे 20 हजार रुपये दिए गए। शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने एक लाख रुपये देने का आदेश दिया, जिसे राज्य सरकार ने चुनौती दी थी। कहा गया कि मानवाधिकार आयोग मुआवजा देने की संस्तुति कर सकता है, सीधे मुआवजा देने का आदेश नहीं दे सकता। इसी प्रकार से एक लाख के मुआवजे पर सरकार का कहना था कि 40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत की विकलांगता पर ही मुआवजा देने का नियम है। कोर्ट ने इन दोनों दलीलों को नहीं माना और अनुच्छेद 226 के अंतर्गत याचिका पर हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed