फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Huge gathering of teacher recruitment candidates at Education Service Commission

Prayagraj : शिक्षा सेवा आयोग पर शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का भारी जमावड़ा, लगातार छठे दिन जारी रहा धरना

Mon, 02 Jun 2025 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 01:19 PM IST
सार

प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर लगातार छठे दिन सोमवार को भी धरन प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार को महाधरने का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Huge gathering of teacher recruitment candidates at Education Service Commission
शिक्षा सेवा चयन आयोग पर प्रदर्शन करते प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर लगातार छठे दिन सोमवार को भी धरन प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार को महाधरने का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कोने-कोने से प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पहुंचे हैं। डीएलएड प्रशिक्षित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह का कहना है कि आयोग ने पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी के बजाय प्रदेश सरकार से गुहार लगाई होती तो अब तक आंदोलन समाप्त हो चुका होता।

विज्ञापन


सात साल से प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास आंदोलन के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं था। सात साल में 16 लाख नए डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कोर्स पूरा किया है, जो नौकरी के लिए भटक रहे हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थी विशु यादव ने कहा कि हम सब पूरे प्रदेश के कोचिंग संस्थानों और प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों से संपर्क अभियान चला रहे हैं और दो जून को प्रदेश भर के कोचिंग संस्थानों को बंद कर का आह्वान किया गया है। भर्ती की घोषणा होने या लिखित रूप से कोई ठोस आश्वासन मिलने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रोहित तिवारी, नीरज सिंह, राहुल वर्मा, मुकेश यादव, यश चौधरी, लवकुश मौर्या, नीतीश कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


Huge gathering of teacher recruitment candidates at Education Service Commission
शिक्षा सेवा चयन आयोग पर आयोजित महाधरने में शामिल प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

छह दिनों से चल रहा है धरना 

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय के सामने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना पांच दिनों से चल रहा है। सोमवार को धरने का छठा दिन रहा। अधिकारी बात करने के लिए तो आ रहे हैं लेकिन मांग पूरी न होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। 

छह दिनों से दिन रात चल रहा है धरना प्रदर्शन

आयोग के सामने धरना प्रदर्शन दिन के साथ ही पूरी रात चलता है। रात में टॉर्च की रोशनी में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आयोग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इस बेमियादी धरने का स्थान बदलवाने के लिए कहा था। तर्क दिया गया कि अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते कार्यालय में कार्य करने में दिक्कत हो रही है और गोपीयता प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed