फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   How to make VIII Assistant Engineer

कक्षा आठ पास को कैसे बनाएंगे सहायक अभियंता

Fri, 21 Aug 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 21 Aug 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने बिजली विभाग में बिना योग्यता के  जूनियर इंजीनियरों को सहायक अभियंता बनाए जाने की योजना पर गहरी नाराजगी जताते हुए पूछा है कि बिना योग्यता के किस प्रकार से आठवीं पास टेकिभन शियन को पहले जूनियर इंजीनियर और फिर सहायक अभियंता बनाया जा रहा है। कोर्ट ने इस प्रोन्नति प्रक्रिया से संबंधित समस्त पत्रावलियां भी तबल कर ली हैं। मनीष कुमार सिंह और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति भारत भूषण की खंडपीठ ने अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


याची के वकीलों अनिल बिसेन और अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी का कहना था कि उत्तर प्रदेश विद्युत राज्य निगम ने 27 फरवरी 2015 को कार्यालय ज्ञापन जारी कर गैर डिप्लोमाधारी जूनियर इंजीनियरों को दो माह का प्रशिक्षण देकर सहायक अभियंता बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जबकि यह सभी गैर डिप्लोमाधारी जूनियर इंजीनियर पूर्व में तकनीकी सहायक ग्रेड वन और ग्रेड टू के पद पर थे। यह आठवीं पास हैं।
विज्ञापन


इनको विभागीय प्रोन्नति देकर पहले जूनियर इंजीनियर बनाया गया और अब मात्र दो माह का प्रशिक्षण देकर सहायक इंजीनियर बनाने की तैयारी है। अधिवक्ताओं की दलील थी कि इंडियन इलेक्ट्रिीसिटी रूल 1956 और बायलर आपरेशन इंजीनियरिंग रूल 2011 के अनुसार सहायक अभियंता वही हो सकता है जिसके पास इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो। याचीगण डिप्लोमाधारी जूनियर इंजीनियर हैं। वह सहायक इंजीनियर होने की योग्यता रखते हैं मगर उनको नजरअंदाज कर गैर डिप्लोमाधारी लोगों को प्रोन्नति दी जा रही है। कोर्ट ने राज्य विद्युत निगम लिमिटेड से कार्यालय ज्ञापन सहित प्रोन्नति से संबंधित सभी रिकार्ड तलब कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed