{"_id":"6a42d752c80e91cd7b051fda","slug":"honouring-outstanding-taxpayers-on-bhamashah-jayanti-allahabad-news-c-3-ald1034-917653-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भामाशाह जयंती पर उत्कृष्ट करदाताओं का सम्मान, नंदी बोले- व्यापारियों के दम पर बढ़ रही अर्थव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भामाशाह जयंती पर उत्कृष्ट करदाताओं का सम्मान, नंदी बोले- व्यापारियों के दम पर बढ़ रही अर्थव्यवस्था
विज्ञापन
दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सभागार में राज्य कर विभाग एवं जिला प्रशासन
- फोटो : samvad
-
- 1
-
Link Copied
दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस समारोह में जनपद के सर्वाधिक राजस्व कर देने वाले व्यापारियों, फर्मों और उद्यमियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मंत्री नंदी ने कहा कि ईमानदारी से कर देने वाले व्यापारी और उद्यमी आधुनिक युग के भामाशाह हैं। उनके द्वारा जमा किए गए कर से ही देश और प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज नए भारत का ग्रोथ इंजन और रेवेन्यू सरप्लस राज्य बन चुका है तथा उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार हुआ है।
समारोह में मेसर्स मिनिस्ट्रियल ऑफ रेलवे, प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड, डेज मेडिकल कॉर्पोरेट प्रा. लि., मदन कलेक्शन, एआरसी ऑटोमोबाइल्स, श्री सांई एजेंसीज, आइडियल सिक्योरिटी प्रा. लि., राज राजेश्वरी सेल्स सर्विस, लल्लू जी एंड सन्स तथा मिलन बीड़ी वर्क्स सहित 10 प्रतिष्ठानों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि व्यापारियों द्वारा दिए गए कर का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ गरीबों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर संग्रह में लगातार वृद्धि व्यापारियों की ईमानदारी और प्रदेश की मजबूत अर्थव्यवस्था का प्रमाण है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भामाशाह के जीवन पर चित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी तथा निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बड़ी संख्या में राज्यकर विभाग के अधिकारी, व्यापारी और उद्यमी उपस्थित रहे।