फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ' Homecoming song from showing pain of sod

‘घर वापसी के गीत’ में दिखा वतन से दूरी का दर्द

Thu, 03 Mar 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
' Homecoming song from showing pain of sod

सॉफ्ट पॉवर आर्ट एंड कल्चर की ओर से सांस्कृतिक केंद्र में बुधवार को पश्चिम बंगाल की टीम एएलटी एंड टीम ने ‘घर वापसी के गीत’ नाटक के मंचन के माध्यम से वतन से दूरी का दर्द बखूबी बयां किया। संस्था के पांच दिनी लोक नाट्य महोत्सव के समापन पर प्रोबीर गुहा के निर्देशन में कलाकारों ने सशक्त अभिनय से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

विज्ञापन

कथासार के मुताबिक आजादी के बाद देश के बंटवारे में दूसरे देश में जाकर लोग किस तरह काम की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। न किसी के पास रहने को घर और न  ही खाने को भोजन। इसके बावजूद अपने वतन के वापसी की बात सोचते हैं तो उनके मन में विभिन्न ख्याल आते हैं और तब वे गीत गुनगुनाते हैं। नाटक में अफतार अली, शिल्पी सरकार, पन्ना मांडल, अर्पिता वर्मन, मोहन घोस, बाबुल पॉल, सपना घोष, संचयिता बसु, विकास बोस, रिया दास, अरुण मुखर्जी, आलोक रंजन, शुभादीप ने अभिनय किया।

विज्ञापन

केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल मुख्य अतिथि और हर्षवर्धन बाजपेयी विशिष्ट अतिथि थे। संस्था सचिव ज्ञान चंद्र यादव ने स्वागत, राज जायसवाल-निशांत रस्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ.राजन सम्दरिया, पंकज पांडेय, श्याम गुर्जर, केपी उपाध्याय, सीमा रंजन, पुष्पेंद्र राजपूत, विजय बहादुर, नवीन मिश्रा, पवन उपाध्याय, जिलाजीत सिंह, सोना पांडेय, विकास मौर्या ने मौजूदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed