{"_id":"5f038069258c4e00052f335c","slug":"home-of-additional-director-health-searched-17-lakh-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक स्वास्थ्य का घर खंगाला, 17 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक स्वास्थ्य का घर खंगाला, 17 लाख की चोरी
Tue, 07 Jul 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के रात्रि गश्त के दावों की पोल खोलते हुए बेखौफ चोरों ने धूमनगंज के प्रीतमनगर में सनसनीखेज वारदात की। यहां रहने वाले अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. विंदु प्रकाश सिंह के घर से 15 लाख के गहने समेत 17 लाख का माल उड़ा दिया। खास बात यह कि घटना पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर हुई। धूमनगंज पुलिस मुकदमा लिखकर जांच में जुटी रही लेकिन देर रात तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका था।
डॉ. विन्दु प्रकाश पुत्र राम मनोहर सिंह प्रीतमनगर स्थित एमआईजी कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं। वह स्वास्थ्य विभाग में अपर निदेशक मलेरिया व टीबी के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ में है। उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ है और वह लखनऊ में हैं। 15 जून को वह परिवार समेत प्रीतम नगर स्थित घर में ताला बंद कर लखनऊ चले गए। सोमवार को वह परिवार समेत लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। यह देखकर उनके होश उड़ गए।
भीतर जाने पर देखा कि आलमारी के लॉकर टूटे हुए हैं और उसमें रखे गहने व नगदी समेत अन्य सामान गायब हैं। मिलान करने पर पता चला कि चोर करीब 300 ग्राम सोने व 500 ग्राम चांदी के जेवर के अलावा 1.75 लाख रुपये नगद उठा ले गए हैं। चोरी गए गहनों की कीमत करीब 15.30 लाख रुपये है और इस तरह चोरों ने 17 लाख रुपये का माल घर से उड़ा दिया है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद लौट गई। खास बात यह रही कि घटना नीवा चौकी से 100 मीटर की दूूूरी पर हुई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। यह हाल तब है जब रात्रि कर्फ्यू के दौरान पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल धूमनगंज इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।