फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Home Minister and Chief Minister became common devotees as soon as they landed in the lap of Mother Ganga

Mahakumbh : मां गंगा की गोद में उतरते ही आम श्रद्धालु बन गए गृहमंत्री और मुख्यमंत्री, संतों ने उछाला जल

Mon, 27 Jan 2025 09:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jan 2025 09:49 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा की गोद में उतरे तो आम श्रद्धालु बन गए। संतों ने उन पर संगम का जल उछाला और हंसी ठिठोली की। दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गृहमंत्री मुख्यमंत्री के साथ अरैल पहुंचे।

विज्ञापन
Home Minister and Chief Minister became common devotees as soon as they landed in the lap of Mother Ganga
संतों के साथ संगम स्नान करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा की गोद में उतरे तो आम श्रद्धालु बन गए। संतों ने उन पर संगम का जल उछाला और हंसी ठिठोली की। दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गृहमंत्री मुख्यमंत्री के साथ अरैल पहुंचे। इस दौरान गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और पुत्रवधु व पोतियां भी मौजूद रहीं। अरैल पर संतों ने गृहमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद अरैल घाट से सभी लोगों ने क्रूज से संगम भ्रमण किया।

विज्ञापन


गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने प्रवासी पक्षियों को दाना भी खिलाया। इस दौरान गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री और संतों संग महाकुंभ आयोजन पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संतों व मंत्रियों के साथ संगम स्नान किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव के साथ अलग से भी डुबकी लगाई।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

Home Minister and Chief Minister became common devotees as soon as they landed in the lap of Mother Ganga
संगम में स्नान करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

गृहमंत्री ने पूरे परिवार के साथ वेदी पर बैठकर विशेष पूजन किया। स्नान और पूजन के दौरान मुख्यमंत्री व संतों के साथ गृहमंत्री भी भगवा परिधान में रहे। इसके बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने अक्षयवट में दर्शन-पूजन किया। गृहमंत्री को हनुमान मंदिर में भी पूजन के लिए जाना था लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उनका यह कार्यक्रम स्थगित रहा।

इसके बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य व अखाड़ों में संतों से भेंट की और प्रसाद ग्रहण किया। दोनों नेताओं ने इस दौरान महाकुंभ आयोजन की व्यवस्था पर भी चर्चा की। इसके बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे।

इस दौरान जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि, निरंजनी पीठाधीश्वर कैलाशानंद, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, महंत हरि गिरि, महंत प्रेम गिरि, बाबा रामदेव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Home Minister and Chief Minister became common devotees as soon as they landed in the lap of Mother Ganga
संतों के साथ संगम स्नान करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री को कराया योगाभ्यास

संगम स्नान के दौरान स्वामी रामदेव और सतुआ बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अलग से डुबकी लगवाई। बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी का हाथ पकड़कर विशेष योग आसन ताड़ासन भी कराया।

Home Minister and Chief Minister became common devotees as soon as they landed in the lap of Mother Ganga
संगम में डुबकी लगाने के बाद पत्नी के साथ मां गंगा की पूजा करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

कुंभ कलश किया भेंट

मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री और उनके परिवार का स्वागत किया। साथ ही महाकुंभ के प्रतीक स्वरूप चांदी का कुंभ कलश भेंट किया।

Home Minister and Chief Minister became common devotees as soon as they landed in the lap of Mother Ganga
संगम स्नान के बाद अक्षय वट की पूजा करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

बमरौली से वापस हुए सीएम, सतपाल महाराज से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री को विदा करने के बाद बमरौली एयरपोर्ट से वापस हो गए और मेला क्षेत्र में आए सतपाल महाराज से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सतपाल महाराज सोमवार को ही मेले में आए। मुख्यमंत्री का उनसे पहले से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन गृहमंत्री के साथ वह सतपाल महाराज के शिविर में नहीं जा पाए। इसलिए गृहमंत्री को एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद करीब साढ़े सात बजे वह फिर वापस आए और सतपाल महाराज से मिलने पहुंचे।

Home Minister and Chief Minister became common devotees as soon as they landed in the lap of Mother Ganga
अक्षयवट के दर्शन करने के उपरांत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अभिनंदन करते सेना के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है महाकुंभ : अमित शाह
 

गृहमंंत्री अमित शाह ने सोमवार को पूरे परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई संत व मंत्री भी मौजूद रहे। गृहमंत्री महाकुंभ नगर में सात घंटे से अधिक समय तक रहे। वह करीब साढ़े ग्यारह बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके 45 दिनों तक चलने वाले इस पूरे आयोजन को एकता का महाकुंभ बताया। अमित शाह ने लिखा, महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। यह हमारे सनातन जीवन-दर्शन और समरसता पर आधारित अखंड परंपरा को दर्शाता है।गृहमंत्री ने लिखा, आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।

Home Minister and Chief Minister became common devotees as soon as they landed in the lap of Mother Ganga
संतों से मुलाकात करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

संतों, श्रद्धालुओं को नहीं होगी किसी तरह की असुविधा

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य के अलावा अखाड़ों में जाकर संतों से मुलाकात की। इसके अलावा अरैल में हेलिकॉप्टर से उतरने से लेकर अक्षयवट दर्शन तक गृहमंत्री के साथ संत मौजूद रहे। इस दौरान गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संतों संग महाकुंभ आयोजन और इसकी व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सुझाव मांगे। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा के बाबत भी जानकारी ली। दोनों नेताओं ने संतों को आश्वस्त किया कि महाकुंभ में संतों एवं श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। इस बाबत उन्होंने अफसरों को भी निर्देश दिए।

रहा पारिवारिक कार्यक्रम

गृहमंत्री का महाकुंभ में आने का कार्यक्रम पूरी तरह से पारिवारिक रहा और गंगा स्नान, मंदिरों में दर्शन-पूजन, संतों के दर्शन तक ही सीमित रहा। उन्होंने बैठक नहीं की। वह मीडिया से भी दूर रहे। साथ ही राजनीतिक टिप्पणियों से भी परहेज किया।

Home Minister and Chief Minister became common devotees as soon as they landed in the lap of Mother Ganga
साधु-संतों से मुलाकात करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

जूना अखाड़ें में गृहमंत्री ने संतों के साथ किया भोजन

दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन में देश के गृहमंत्री अमित शाह जूना अखाड़ा गए और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, यह भारत की आध्यात्मिक धरोहर और धार्मिक आस्थाओं के सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण है।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद और स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि महाकुंभ, आध्यात्मिक उन्नति के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की शक्ति और महत्ता की उत्कृष्टता का सशक्त माध्यम है। वास्तव में एक राष्ट्र की शक्ति उसकी सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक विश्वासों और परंपराओं में निहित है।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारत के स्वर्णिम इतिहास के सुनहरे पृष्ठ में से एक उत्कृष्ट अध्याय है। यह देश की समृद्ध संस्कृति का दिव्य महोत्सव है। कहा कि राष्ट्र है तो संस्कृति है, पर्व है और परंपरा है। आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा ने गृहमंत्री और पूज्य संतों को भोजन प्रसाद करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed