{"_id":"5cf183a5bdec22078a1fd745","slug":"history-sheeter-gadau-s-closest-shubham-pasi-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी गदऊ का करीबी शुभम गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी गदऊ का करीबी शुभम गिरफ्तार
Sat, 01 Jun 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
धूमनगंज पुलिस ने शातिर अपराधी गदऊ पासी के एक करीबी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जेल से छूटने के बाद फिर से गदऊ के इशारे पर काम कर रहा था। फिलहाल उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल व बम बरामद होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि धूमनगंज के मुंडेरा निवासी शुभम पासी को कुछ महीने पहले गदऊ पासी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसके कुछ दिनों बाद वह रिहा हो गया था। पुलिस की मानें तो जेल से रिहा होने के बाद शुभम फिर गदऊ के इशारे पर काम करने लगा। उस पर पिछले दिनों सोनू हत्याकांड के आरोपियों को धमकाने का भी आरोप लगा। इस बात की भी जानकारी मिल रही थी कि वह अक्सर गदऊ से मिलने जेल जाता है। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उसे धूमनगंज से ही चोरी की दो बाइकों व बम के साथ गिरफ्तार किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन