फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   History- including the pistol commotion on hold

हिस्ट्रीशीटर को पिस्टल समेत पकड़ने पर हंगामा

Fri, 16 Oct 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 16 Oct 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
 नैनी(ब्यूरो)। नैनी पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा को बृहस्पतिवार सुबह उसके घर से दबोच लिया। पुलिस ने उसके एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया है। हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ों की संख्या महिलाओं ने पुरुषों ने नैनी थाने का घेराव क र हंगामा काटा। उनका आरोप था कि  पुलिस ने राजनैतिक दबाव में साजिश के तहत फंसाया गया। नैनी पुलिस हंगामा बढ़ता देख प्रदर्शन कर रहे लोगों को लाठी भांजकर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


नैनी के अरैल इलाके का पिंटू महरा हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। बृहस्पतिवार सुबह नैनी इंस्पेक्टर उसके घर पर दबिश देकर पिंटू को पिस्टल और क ारतूस के साथ दबोच लिया। हिस्ट्रीशीटर के परिजन के साथ सैकड़ों की संख्या में मोहल्ले के लोग नैनी थाने पहुुंचकर हंगामा करने लगा। पुलिस ने बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के भाई अरविंद दास महरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार की रात प्रधान पद के प्रत्याशी और उनके गुर्गो ने पिंटू के साथ पंचायत चुनाव की खुन्नस को लेकर गालीगलौज और फायरिंग की थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। तब पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन


अरविंद का आरोप है कि  पुलिस आरोपियों के दबाव में उनके भाई को पिस्टल के साथ गिरफ्तार दिखाया है। नैनी कोतवाल रमेश पाण्डेय ने बताया कि पिंटू महरा का अपराधिक इतिहास है। नैनी थाने में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पिंटू के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा लिखकर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed