{"_id":"606cb50b8ebc3ec4477c5ab3","slug":"highest-ever-1084-corona-infected-in-24-hours-three-dead-city-desk-news-ald303519897","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 1084 कोरोना संक्रमित, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 1084 कोरोना संक्रमित, तीन की मौत
विज्ञापन
Highest ever 1084 corona infected in 24 hours, three dead
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण काल के एक साल में मंगलवार को सर्वाधिक 1084 कोविड संक्रमित चिह्नित किए गए। यही नहीं सबसे अधिक 8363 लोगों की कोरोना जांच की गई। स्वस्थ होने वाले सिर्फ 64 रहे। वहीं उपचार के दौरान तीन संक्रमितों की मौत हो गई। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 261 हो गई है।
सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक मंगलवार को 1084 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एलथ्री अस्पताल एसआरएन में भर्ती मरीजों की संख्या 202 हो गई है। वहीं तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में 59 मरीज भर्ती हैं।
होली के पहले से बढ़ी मरीजों की संख्या का क्रम अब हजार के पार हो गया है। जांच कराने वालों की केंद्रों पर भीड़ जुट रही है। वहीं कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या संक्रमितों के मुकाबले काफी कम सिर्फ 44 है। इसमें एसआरएन से 20 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया। 44 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के कारण जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 3469 हो गई है। एक्टिव मरीजों के साथ हॉटस्पॉट भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार रात नौ बजे तक 992 हॉटस्पॉट थे, जिनकी संख्या बुधवार को डेढ़ से दोगुनी हो सकती है।
एसआरएन में 20 मरीजों की हालत गंभीर
एलथ्री अस्पताल एसआरएन में भर्ती 202 मरीजों में 20 की हालत गंभीर बनी हुई है। सांस लेने की दिक्कत के कारण कुछ को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि कुछ मरीज बाईपैप के सहारे हैं। कोविड वार्ड में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम मरीजों की देखरेख कर रही है।