फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Highcourt: Three accused got life sentence for the murder that happened 40 years ago

Highcourt: 40 वर्ष पहले हुई हत्या के लिए तीन अभियुक्तों को मिली उम्रकैद की सजा

Wed, 16 Mar 2022 01:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Highcourt: Three accused got life sentence for the murder that happened 40 years ago
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
आगरा जिले केफतेहपुर सीकरी थाने में 21 जून 1981 में हुई हत्या में निचली अदालत द्वारा बरी किए गए अभियुक्तों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनवाई है। हत्याकांड में तीन अभियुक्तों की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी तीन अभियुक्तों को सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन



कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों को 15 दिनों के भीतर आगरा जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है, ताकि उन्हें आगे की सजा भुगतने केलिए जेल भेजा जा सके। यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक कुमार विरला और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल अपील को स्वीकार करते हुए सुनाया है।
विज्ञापन



मामले में आगरा के जिला न्यायालय ने आरोपियों को बरी कर दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने निचली अदालत केफैसले को चुनौती दी थी। तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है। जबकि फतेह सिंह, वीरेंद्र सिंह और मलखान सिंह को आईपीसी की धारा 148, 307, 149, 302 और 149 के तहत दोषी ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना 21 जून 1981 में हुई थी। आरोपी बसेरी चाहर गांव के रहने वाले हैं। वह पीड़ित के दरवाजे के सामने महिलाओं को देखकर अभद्र बातें करते थे। इसका विरोध किया गया तो फूली, गिरिराज सिंह, फतेह सिंह, वीरेंद्र, शेर सिंह और मलखान पिस्तौल, बंदूक लेकर उसकेघर चढ़ आए और उसके दो चचेरे भाइयों बलबीर और रामश्री पर गोलियां बरसाने लगे।


गांव के फूल सिंह, सोबरन, चिद्दी, पन्ना और लखन बीचबचाव करने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी गोली मार दी। घटना के बाद फूल सिंह की उपचार केलिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed