फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Highcourt raise question on postponing of PCS mains-2018.

पीसीएस मुख्य परीक्षा टालने पर जवाब तलब

Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Highcourt raise question on postponing of PCS mains-2018.
इलाहाबाद हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने पीसीएस 2018 की मुख्य परीक्षा टालने के लिए दाखिल याचिका पर लोक सेवा आयोग को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को याचिका पर न्यायमूर्ति अजय भनोट की पीठ में सुनवाई हुई। याचीगण का कहना था कि लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई से पूर्व ही परीक्षा टालने का निर्णय ले लिया ताकि कोर्ट से कोई स्थगन आदेश न मिल सके और आयोग अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा करा सके। आयोग के अधिवक्ता की मांग पर अदालत ने चार सप्ताह का समय देते हुए जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


याचिका अभिषेक त्रिपाठी और अन्य की ओर से दाखिल की गई है। याचीगण का कहना है कि चूंकि इस बार की मुख्य परीक्षा में उनको एक ही विषय का चयन करना है इसलिए 2017 की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 2018 की मुख्य परीक्षा कराई जाए। याचिका पर कोर्ट में कोई आदेश होने से पूर्व ही आयोग ने परीक्षा टालने का निर्णय ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed