फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   highcourt orders to stop completing lab technitian recruitment

लैब तकनीशियन भर्ती में रिक्त पदों को भरने पर रोक

Wed, 04 Nov 2020 07:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
highcourt orders to stop completing lab technitian recruitment
highcourt orders to stop completing lab technitian recruitment
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लैब तकनीशियन भर्ती में रिक्त रह गए पदों को भरने के एकल न्यायपीठ के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह आदेश एकल पीठ के फैसले को अपील में चुनौती देने वाले अभ्यर्थियों के चयन अधिकार को संरक्षण देने के लिए दिया है। कोर्ट ने अपील को निस्तारित करने के लिए 16 दिसंबर को पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर तथा न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की खंडपीठ ने जितेन्द्र कमार मिश्र व तीन अन्य की विशेष अपील की सुनवाई करते हुए दिया है। याचीगण का कहना है कि 15 सितंबर 16 को आयोग ने लैब तकनीशियन की भर्ती निकाली। अपीलार्थी भी परीक्षा में सफल घोषित हुए और साक्षात्कार में शामिल हुए। 15 जून 17 को अंतिम परिणाम घोषित किया गया तो पता चला कि कट आफ मार्क से अधिक अंक पाने के बावजूद सैकड़ों अभ्यर्थियों के नाम चयन सूची में शामिल नहीं हैं, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। एकल पीठ ने जिन पदों पर नियुक्ति हो चुकी थी, उनको छोड़कर शेष पदों पर नियुक्ति न करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बाद में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने कोर्ट से गुजारिश की कि लैब तकनीशियन की कमी है और इस समय पद भरे जाने आवश्यक हैं। एकलपीठ ने नियुक्ति पर लगी रोक हटाते हुए चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया और याचिकाएं खारिज कर दीं। नौ सितंबर 20 के इस फैसले के खिलाफ विशेष अपील दाखिल की गई है। जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने खाली बचे पदों को भरने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed