फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court orders to lodge FIR in 68500 assistant teachers recruitment

68500 सहायक अध्यापक भर्ती : नियुक्तियों में धांधली की एफआईआर का आदेश

Sun, 24 Nov 2019 06:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
High Court orders to lodge FIR in 68500 assistant teachers recruitment
इलाहाबाद उच्च न्यायालय

प्रदेश में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली उजागर होने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को आदेश दिया कि गलत तरीके से अभ्यर्थियों के अंक बढ़ा कर नियुक्तियां देने के दोषियों पर कार्रवाई की जाए। कोर्ट के सामने अब तक 49 अभ्यर्थियों के मामले आए हैं। इन सभी को बेसिक शिक्षा विभाग पहले ही बर्खास्त कर चुका है। बर्खास्तगी के खिलाफ आई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने यह आदेश दिया है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं ने कहा कि याचीगण 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में सफल रहे और उनको नियुक्ति दी गई। वे काम भी कर रहे थे। 16 अगस्त 2019 को उनको सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। याचीगण की नियुक्ति को लेकर कुछ शिकायतें प्राप्त होने के बाद उनके सहित 49 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच कराई गई, जिसमें वे फेल पाए गए। बेसिक शिक्षा परिषद के अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार यादव ने कोर्ट को बताया कि याचीगण की उत्तर पुस्तिकाओं और टेबुलेशन चार्ट में मिले अंकों में अंतर पाया गया। 
विज्ञापन


टेबुलेशन चार्ट में उत्तर पुस्तिकाओें की तुलना में काफी अधिक अंक देकर उनको पास दिखाया गया है। टेबुलेशन चार्ट के आधार पर ही नियुक्तियां दी गईं हैं। कोर्ट के आदेश पर याचीगण की उत्तर पुस्तिकाएं अदालत में प्रस्तुत की गईं। कोर्ट ने जांच में पाया कि इन सभी उत्तर पुस्तिकाओं के टेबुलेशन चार्ट में अंक बढ़ाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्राधिकारी को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश देते हुए 11 दिसंबर को सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई पर एफआईआर की प्रति भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 अंक वाले को दे दिए 81 अंक

एक अभ्यर्थी दिव्या अग्रहरि को 18 अंक मिले थे। पुनर्मूल्यांकन में उसे 19 अंक मिले, लेकिन टेबुलेशन चार्ट में उसे 81 अंक दे दिए गए। इसी प्रकार से बसंत कुमार यादव को आठ अंक मिले थे। पुनर्मूल्यांकन में नौ अंक मिले जबकि टेबुलेशन में उसे 75 अंक दे दिए गए। अन्य सभी उत्तर पुस्तिकाओं और टेबुलेशन चार्ट में इसी प्रकार का अंतर देखने को मिला। कोर्ट ने कहा कि इन उत्तर पुस्तिकाओं को देखने से स्पष्ट है कि नियुक्ति में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed