फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High speed Scorpio collided with a pole in Phulpur, five in critical condition

Prayagraj News: फूलपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खंभे से टकराई, पांच की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
High speed Scorpio collided with a pole in Phulpur, five in critical condition
फोटो फूलपुर-0- फूलपुर कस्बे में नहर के पास हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो।
अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे लोहे के खंभे से जा भिड़ी। स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए वहीं लोहे का खंभा भी टूट गया। हादसे में स्कार्पियो सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील के सराय इनायत थाना क्षेत्र में बीकापुर गांव निवासी अवनीश यादव, नयन सिंह यादव, रतौरा गांव निवासी विनोद यादव, कटरा निवासी राम बाबू यादव, रमईपुर गांव निवासी जिलेदार बिंद शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उग्रसेनपुर के अड़रिया गांव में सगाई समारोह में शामिल होकर स्कॉर्पियो गाड़ी से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही प्रयागराज- गोरखपुर राजमार्ग के फूलपुर कस्बा स्थित बस अड्डे से आगे बढ़े थे कि उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से भिड़ गई।
विज्ञापन

इससे डिवाइडर पर खड़ा बड़ा पोल फ्रेम सहित गिर गया और कार पलट गई। स्कॉर्पियो में बैठे सभी पांच युवक गाड़ी में दब गए। राहगीर और मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए और किसी तरह से घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी फूलपुर भेजा। जहां हालत गंभीर होते देख सभी घायलों को शहर रेफर कर दिया। परिजन ने शहर स्थित एक निजी अस्पताल में घायलों का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर जैकेट ना खुलता तो हो सकता था बड़ा हादसा

सगाई समारोह में शामिल होकर घर लौटते समय फूलपुर कस्बे में हुए हादसे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कॉर्पियो इतनी तेज रफ्तार में थी कि खंभे से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान स्कॉर्पियो का एयर जैकेट खुल गया। जिससे स्कार्पियो सवार युवकों की जान बच गई। उनका कहना है कि यदि एयर बैग न खुलता तो किसी अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed