{"_id":"5c02e91cbdec2241bb51d531","slug":"high-pressure-fire-fighting-bullet-to-blow-up-kublanagar-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई प्रेशर फायर फाइटिंग बुलेट बुझाएगी कुंभनगरी की आग, स्थापित किए जाएंगे 40 फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई प्रेशर फायर फाइटिंग बुलेट बुझाएगी कुंभनगरी की आग, स्थापित किए जाएंगे 40 फायर स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
फायर फाइटिंग बुलेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबुओं से बसाई जाने वाली कुंभनगरी में आग बुझाने के लिए आधुनिक प्रणाली से लैस मोबाइल दस्ते तैनात किए जाएंगे। पहली बार कुंभ में हाई प्रेशर फायर फाइटिंग बुलेट का शिविरों में आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। करीब 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ वाले कुंभ में शिविरों में आग लगने पर सबसे पहले यह बुलेट पहुंचेगी। दमकल व अन्य फायर उपकरणों से युक्त 40 फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
डीजीपी ओपी सिंह के आगमन पर शनिवार को हाई प्रेशर फायर फाइटिंग बुलेट का प्रदर्शन किया गया। सीएफओ राहुल पाल की अगुवाई में एक साथ 30 फायर फाइटिंग बुलेट कुंभ मेला क्षेत्र में दौड़ाई गईं। इस बुलेट में दो बैग पैड लगे हैं। हर बुलेट पर दो राइडर तैनात किए जाएंगे। कुंभ मेला क्षेत्र के सभी 20 सेक्टरों में फायर बिग्रेड का यह मोबाइल दस्ता जरूरत पड़ने पर तुरंत पहुंचेगा। सीएफओ ने बताया कि जहां भीड़ में दमकल या जीप नहीं पहुंच सकती, वहां आग लगने की सूचना पर फायर फाइटिंग बुलेट सबसे पहले पहुंचेगी।
बाइक न जा पाने की दशा में उस पर सवार राइडर पैदल पहुंचेंगे और आग पर काबू पाने का प्रयास करेंगे। इस बुलेट में गे दो बैग पैड में नौ लीटर पानी और 900 ग्राम फॉम( रसायन) होगा। फॉम को पानी में मिलाकर घोल बनाया जाएगा और उसे एक प्रेशर के जरिए आग बुझाई जाएगी। प्रेशर के दौरान झाग निकलेगा, जो छोटी आग पर तत्काल काबू पाने में सक्षम होगा। उन्होंने बताया कि कुल 40 ऐसी फायर बुलेट मेला क्षेत्र में रहेंगी। 10 बुलेट जल्द ही आने वाली हैं। फायर स्टेशन भी सेक्टरवार जल्द ही तैयार हो जाएंगे।