{"_id":"5eb003af8ebc3e905a08e133","slug":"high-court77","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार से खुली अदालत में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शुक्रवार से खुली अदालत में होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 मई से इलाहाबाद हाईकोर्ट में खुली अदालत में होगी सुनवाई \n\nदो शिफ्टों में बैठेगी अदालत, जिनका मुकदमा उन्ही वकीलों को मिलेगी जाने की अनुमति
विज्ञापन
प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट में 8 मई शुक्रवार से पूर्व की भांति खुली अदालत में सुनवाई शुरू हो जाएगी। वकीलों की मांग पर हाइकोर्ट प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। नई व्यवस्था में अदालतें दो शिफ्टों में बैठेंगी। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई न्यायमूर्तियों की प्रशासनिक समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि 8 मई से अपरान्ह साढे दस बजे से साढ़े बारह बजे एवं डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक आपराधिक एवं सिविल मामलों की सुनवाई खुली अदालत में की जायेगी। नए मुकदमे आन लाइन एवं व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में दाखिल किये जा सकेगे।अब हर दाखिल मुकदमे की सुनवाई होगी।अतिआवश्यक सुनवाई की अर्जी देने की जरूरत नहीं होगी। यह ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। जिन वकीलों के मुकदमे लगे होंगे, उन्हें सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए अदालतों में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।
कोरोना वायरस के प्रकोप व देश व्यापी लाक डाउन के कारण हाईकोर्ट मे अतिआवश्यक मुकदमों की ही सुनवाई वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से की जा रही थी।अधिवक्ताओं एवं बार संगठनों के दबाव के चलते हाईकोर्ट ने खुली अदालत में सुनवाई कर न्याय देने की स्थापित परंपराओं का पालन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन