फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Retired employee entitled to interest on delayed GPF payment

High Court : जीपीएफ भुगतान की देरी पर सेवानिवृत्त कर्मचारी को ब्याज का अधिकार

Thu, 16 Apr 2026 02:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Apr 2026 02:58 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि देरी के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी जिम्मेदार नहीं है तो वह जीपीएफ भुगतान में विलंब पर ब्याज का अधिकारी है।

विज्ञापन
High Court: Retired employee entitled to interest on delayed GPF payment
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि देरी के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी जिम्मेदार नहीं है तो वह जीपीएफ भुगतान में विलंब पर ब्याज का अधिकारी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट को उसके भविष्य निधि (जीपीएफ) के भुगतान में देरी के लिए आठ प्रतिशत वार्षिक की दर से छह सप्ताह में ब्याज का भुगतान किया जाए।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की एकल पीठ ने प्रयागराज के बृज किशोर तिवारी की याचिका पर दिया है। याची ने सेवानिवृत्त के बाद जीपीएफ के विलंबित भुगतान पर ब्याज की मांग की थी, जिसे वरिष्ठ लेखा अधिकारी, गृह मंत्रालय की ओर से 30 जनवरी 2026 को खारिज कर दिया गया था। याची ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी।
विज्ञापन


अधिवक्ता मलिक जुनैद अहमद ने दलील दी कि याची केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सहायक कमांडेंट (एम) के पद से 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हुआ था। जीपीएफ का भुगतान हो जाना चाहिए था पर ऐसा नहीं हुआ। विभाग की ओर से देरी के कारण उसे 86,90,698 रुपये की राशि का भुगतान तीन महीने और पांच दिन बाद पांच दिसंबर 2024 को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि विभाग ने खुद स्वीकार किया कि भुगतान की प्रक्रिया सेवानिवृत्ति से पहले ही शुरू कर दी गई थी, लेकिन अधिकारियों की सुस्ती के कारण समय पर पैसा जारी नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed