फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court

हाईकोर्ट बार ने खत्म की हड़ताल, आज से काम

Fri, 19 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
high court
 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच बनाने के मुद्दे पर पिछले छह दिनों से चल रही हड़ताल खत्म कर दी है। बृहस्पतिवार को दिल्ली से लौटे प्रतिनिधि मंडल ने आमसभा में केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा से हुई वार्ता की जानकारी दी। बताया कि बेंच बनाने को लेकर केंद्र सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है। इस आश्वासन के बाद बार के अध्यक्ष राके श पांडेय ने हड़ताल समाप्त करके शुक्रवार को कार्य प्रारंभ करने की घोषणा की। मगर वकीलों के तबके ने इस निर्णय का विरोध करतेे हुए हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। इसे लेकर आम सभा में देर तक हंगामा होता रहा। अध्यक्ष और मंत्री सभा छोड़कर चले गए । बाद में बार अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश से अगले तीन कार्य दिवसों पर ‘नो एडवर्स आर्डर’ का अनुरोध किया है, जो स्वीकार कर लिया गया है। फ्रेश मुकदमों में भी जो वकील उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनका केस अगली तिथि पर फ्रेश के तौर पर ही लगाया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली से लौटे प्रतिनिधि मंडल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव ने आम सभा को विधि मंत्री से हुई वार्ता की हूबहू जानकारी दी। विधि मंत्री ने बताया कि उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खंडपीठ बनाने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। यह बताया कि खंडपीठ बनाने की प्रक्रिया लंबी है और उनको अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार से कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने भी कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है। इस जानकारी बाद आम सभा में 19 दिसंबर से न्यायिक कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बार के हड़ताल खत्म करने के प्रस्ताव का तत्काल वकीलों के एक तबके ने विरोध शुरू कर दिया। यह लोग विधि मंत्री के आश्वासन से सहमत नहीं थे। वकीलों ने अध्यक्ष को फिर से बुलाने की कोशिश की पर नहीं आए। इसके बाद अध्यक्ष और मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर उपाध्यक्ष एके ओझा को अध्यक्ष तथा अभिषेक सिंह चौहान को आम सभा का कार्यकारी मंत्री नियुक्त करते हुए हड़ताल 19 दिसंबर को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया। विरोध कर रहे वकीलों ने अपने प्रस्ताव के समर्थन में सैकड़ों अधिवक्ताओें से हस्ताक्षर भी कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed